फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   navoday case witness clarification

छात्रा की मां की आज होगी कोर्ट में गवाही

Fri, 04 Nov 2022 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
navoday case witness clarification
मैनपुरी। जवाहर नवोदय कांड में शुक्रवार को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पूनम त्यागी की कोर्ट में छात्रा की मां की गवाही होगी। छात्रा के पिता की कोर्ट में गवाही हो चुकी है। सरकारी वकील ने गवाही कराने के लिए साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा की मौत के बाद पुलिस द्वारा भेजी गई चार्जशीट के आधार पर स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पूनम त्यागी की कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। विद्यालय की तत्कालीन प्राचार्य सुषमा सागर के खिलाफ छात्रा को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने के आरोप में न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। छात्रा के पिता की स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट कोर्ट में गवाही हो चुकी है। छात्रा की मां की कोर्ट में गवाही कराने के लिए सरकारी वकील अनूप यादव ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। छात्रा के पिता की कोर्ट में गवाही पूरी हो चुकी है। जबकि प्राचार्य सुषमा सागर की हाईकोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद जेल से रिहा हो चुकी हैं।
विज्ञापन

यह है मामला
जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा की 16 सितंबर 2019 को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। छात्रा का शव हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला था। छात्रा के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म और हत्या के आरोप के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच अभी भी एसआईटी द्वारा की जा रही है। चार्जशीट के आधार पर प्राचार्य के खिलाफ स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पूनम त्यागी की कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed