{"_id":"697fc5c816d7a0fcff0b123c","slug":"national-recognition-gained-from-all-india-masters-badminton-tournament-agra-news-c-365-1-sagr1044-106366-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ऑल इंडिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट से मिली राष्ट्रीय पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ऑल इंडिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट से मिली राष्ट्रीय पहचान
Mon, 02 Feb 2026 02:59 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
बीना लवानिया
आगरा। ऑल इंडिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट ने आगरा को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाई है। देशभर से आए मास्टर्स खिलाड़ियों की भागीदारी, उत्कृष्ट आयोजन व्यवस्था और दर्शकों के उत्साह ने टूर्नामेंट को सफल बनाया। टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर भारत की दिग्गज शटलर साइना नेहवाल की मौजूदगी ने खिलाड़ियों में उत्साह भरा।
ये बातें जिला बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. बीना लवानिया ने आयोजन के समापन अवसर पर कहीं। उन्होंने बताया कि साइना नेहवाल ने खिलाड़ियों की प्रतिभा और जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रयासों की खुलकर प्रशंसा की है। साइना ने कहा है कि आगरा में बैडमिंटन का जुनून और अनुशासन किसी भी बड़े खेल केंद्र से कम नहीं है। शानदार प्रदर्शन कर खिलाड़ियों ने बैडमिंटन की मजबूत नींव को साबित किया। डॉ. बीना लवानिया ने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को मंच देने, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और आगरा को राष्ट्रीय खेल आयोजनों का केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।