{"_id":"690faa2931138414c10b6d1e","slug":"national-lok-adalat-to-be-held-in-diwani-on-december-13-agra-news-c-364-1-sagr1046-120880-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दीवानी में 13 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दीवानी में 13 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
विज्ञापन
आगरा। दीवानी परिसर में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में बैठक की गई।
इसमें अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. दिव्यानंद द्विवेदी ने लीड बैंक मैनेजर और फाइनेंस कंपनी के प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वादकारियों को अधिक से अधिक लाभ दें। राष्ट्रीय लोक अदालत में वादकारी आपसी सुलह समझौता से विवादों को खत्म कर सकेंगे। इसका आयोजन सभी बैंक, फाइनेंस कंपनी, मोटर वाहनों के चालान एवं सभी न्यायालयों में, एमएसीटी कोर्ट, वर्चुअल कोर्ट, कमर्शियल न्यायालय, उपभोक्ता आयोग, सभी खंड विकास अधिकारी कार्यालय, तहसील, सभी अपर पुलिस आयुक्त कार्यालय में किया जाएगा।