फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   national grid iron american football compitition

ग्रिड आयरन अमेरिकन फुटबॉल प्रतियोगिता में हुए कड़े मुकाबले

Sun, 28 Feb 2021 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
national grid iron american football compitition
राष्ट्रीय ग्रिड आयरन अमेरिकन फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों के रोमांचक मुकाबले हुए। तीन घंटे तक मुकाबले चले। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जयपुर के प्रोफेसर डॉ. नागेश जानू, विशिष्ट अतिथि इटावा के प्रोफेसर डॉ. अजय दुबे थे। अध्यक्षता मोहित सिंह राजावत ने की।
विज्ञापन

6 टीमों के मुकाबले रोमांचक रूप सें संपन्न हुए। 19 वर्ष से कम की बालिका खिलाड़ियों के ग्रुप के मुकाबले में राजस्थान की टीम ने पंजाब की टीम को हराया। 19 वर्ष से कम की बालिकाओं के दूसरे मुकाबले में उत्तरप्रदेश की टीम ने कर्नाटक की टीम को हराया। 16 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं की टीम के कड़े मुकाबले में राजस्थान ने उत्तर प्रदेश की टीम को हराया। 19 वर्ष से कम बालकों के मुकाबले में कर्नाटक ने पंजाब की टीम को हराया। वहीं दो सेमी फाइनल के मुकाबले हुए। जिसमें 19 वर्ष से कम की लड़कियों के सेमी फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने राजस्थान की टीम को मात दी। 19 वर्ष से कम के लड़कों के सेमी फाइनल में राजस्थान की टीम ने चंडीगढ़ को हराया। आयोजक मंडल के प्रवीण जादौन ने मुकाबले के नतीजों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed