{"_id":"62cf056db2e12f3b625d4001","slug":"national-flag-will-be-hoisted-during-independence-week-mainpuri-news-agr5400495126","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता सप्ताह के तहत फहराए जाएंगे राष्ट्रीय ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता सप्ताह के तहत फहराए जाएंगे राष्ट्रीय ध्वज
विज्ञापन
मैनपुरी। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को बैठक की। कहा कि स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान राष्ट्र्ीय गौरव के प्रतीक चार लाख राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाएंगे। सभी लोग उत्सव की तरह हर घर तिरंगा फहराएं।
डीएम ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता हो। झंडा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। नगरीय निकाय के एक स्थल पर एकत्र कर उनसे तिरंगा रंगोली, देशभक्ति, राष्ट्र्ीयता को प्रोत्साहित किया जाए। ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भवनों, इमारतों, चौराहों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर तिरंगा विद्युत व्यवस्था की जाए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजनों को आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों को अपने आवासों पर एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों, स्ट्रीट वेंडर को अपने कार्यस्थल, स्टॉल पर झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। विकासखंड स्तर पर एएनएम, आशा बहुओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक कराई जाए। हर घर तिरंगा की शपथ दिलाई जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी आरएन वर्मा, युगांतर त्रिपाठी, सत्येंद्र सिंह, अंजलि सिंह, उपायुक्त जीएसटी उत्तम तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी क्यामुद्दीन अंसारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका गुप्ता मौजूद रहे।