{"_id":"62c872fdb2211c18b46072b8","slug":"national-college-will-get-admission-on-1100-seats-mainpuri-news-agr539517295","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल महाविद्यालय में 1100 सीटों पर मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल महाविद्यालय में 1100 सीटों पर मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राचार्य डॉ. एसके एस यादव ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमस्टर में महाविद्यालय में 1100 सीटों पर छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। महाविद्यालय में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
नेशनल महाविद्यालय भोगांव की स्थापना वर्ष 1962 में कराई गई थी। तब से यह महाविद्यालय जनपद के छात्र-छात्राओं की पसंद बना हुआ है। महाविद्यालय में स्नातक, परास्नातक की पढ़ाई के साथ ही खेल और एनसीसी का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। प्राचार्य डॉ. एसकेएस यादव बताते हैं कि महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश प्रक्रिया 22 जून से शुरू कर दी गई है। छात्र-छात्राएं पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराएं उसके बाद महाविद्यालय में अभिलेख जमा करें। पहले आने वाले छात्र-छात्राओं को पहले प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में शिक्षा के साथ ही खेलकूद और एनसीसी प्रशिक्षण की भी व्यवस्था है।
अनाथ बच्चों की प्रबंध समिति अदा करती है फीस
महाविद्यालय के प्रबंधक नकुल सक्सेना ने बताया कि महाविद्यालय में निर्धन और अनाथ बच्चों की फीस प्रबंध समिति अदा करती है। महाविद्यालय का उद्देश्य निर्धन और असहायों को भी उच्च शिक्षा प्रदान करना है।
विज्ञापन
-------
किस संकाय में कितनी हैं सीटें
स्नातक स्तर
बीए- 560
बीएससी- 360
बीकॉम- 180
------
परास्नातक स्तर
-एमए- हिंदी, अंग्रेजी, समाज शास्त्र, राजनीति शास्त्र, संस्कृत और भूगोल सभी विषयों के लिए 60-60 सीटें
-एमएससी- कैमिस्ट्री, बॉटनी और गणित सभी के लिए 30-30 सीटें
-----
महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया नई शिक्षा नीति के तहत शुरू कर दी गई है। छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पंजीकरण के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय की गाइड लाइन के अनुसार परास्नातक में प्रवेश दिए जा रहे हैं।
डॉ. एसकेएस यादव प्राचार्य