फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   National college team became kabaddi champion

Agra News: नेशनल महाविद्यालय की टीम बनी कबड्डी चैंपियन

Fri, 28 Mar 2025 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 28 Mar 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
National college team became kabaddi champion
मैनपुरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के खेलो भारत के तहत शुक्रवार को शहर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फाइनल मैच में जेएसम कॉलेज कुसमरा को हराकर नेशनल महाविद्यालय भोगांव की टीम चैंपियन बनी। कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका गुप्ता ने किया। बीएसए ने कहा कि आज छात्राएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर रहीं है। छात्राओं ने पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपना परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती हैं। छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में नेशनल महाविद्यालय भोगांव की टीम ने जेएसएम महाविद्यालय कुसमरा की टीम को हराकर विजेता कप अपने नाम किया। प्रतियोगिता में जनपदभर की कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर जिला प्रमुख खेलो भारत अमित चौहान, जिला संयोजक प्रतीक मिश्रा, प्रांत सह संयोजक आकाश शाक्य, प्रांत एसएफडी प्रमुख आकाश चौहान, राहुल गंगवार, आयुश, श्रद्धा, दिव्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed