फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   National chamber elected uncontested after five years

पांच साल बाद निर्विरोध चुनी नेशनल चेंबर कार्यकारिणी

Tue, 14 Mar 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Tue, 14 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
National chamber elected uncontested after five years
उपाध्यक्ष पद के तीन दावेदारों ने नाम लिए वापस, राजीव अग्रवाल, अनूप गोयल बनेंगे उपाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उद्यमियों की संस्था नेशनल चेंबर की कार्यकारिणी पांच साल बाद निर्विरोध चुन ली गई। चेंबर चुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह 10:30 बजे से होना था लेकिन आम सहमति के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के नाम तय हो गए। बुधवार सुबह 11 बजे अग्रवन में कार्यकारिणी का एलान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नेशनल चेंबर चुनाव में अध्यक्ष नरेंद्र सिंह को चुन लिया गया। उपाध्यक्ष पद पर पांच दावेदारों के अड़ जाने के बाद मतदान की स्थिति बनने लगी थी लेकिन होली के बाद पूर्व अध्यक्षों ने पांचों दावेदारों के साथ बैठकें कीं तो मंगलवार रात को उपाध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशी पराग सिंघल, अशोक अरोड़ा, विनय मित्तल नाम वापस लेने को तैयार हो गए। उपाध्यक्ष पद पर राजीव अग्रवाल और अनूप गोयल के नाम पर सहमति बन गई। कोषाध्यक्ष पद पर मुरारी लाल गोयल का नाम तय हो चुका है। पांच साल बाद नेशनल चेंबर की कार्यकारिणी आम सहमति से बन पाई है।
विज्ञापन

साल 2012-13 में महेंद्र सिंघल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया था। तब से लेकर अब तक हर साल चेंबर चुनाव में दावेदारों के बीच कड़वाहट बढ़ती रही थी जो दो समुदायों के बीच मनमुटाव में बदल गई थी। अघोषित रूप से चेंबर में दो गुट बन चुके थे, लेकिन इस बार नरेंद्र सिंह को अध्यक्ष बनाकर चेंबर की नई राजनीति का आगाज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव समिति चेयरमैन महेंद्र सिंघल ने बताया कि अब 15 मार्च को चेंबर का चुनाव नहीं होगा। पूरी कार्यकारिणी चुन ली गई है। सुबह 11 बजे अग्रवन में नाम का एलान कर दिया जाएगा। कार्यकारिणी केनाम का एलान होने के बाद होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed