{"_id":"5f6a41e88ebc3e80fc636d3c","slug":"national-chamber-boycott-of-china-furnitures-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली और सहालग पर नहीं बिकेगा चीन का फर्नीचर, ताजनगरी ने 'ड्रैगन' को दिया झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली और सहालग पर नहीं बिकेगा चीन का फर्नीचर, ताजनगरी ने 'ड्रैगन' को दिया झटका
Wed, 23 Sep 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में फर्नीचर कारोबारियों के साथ नेशनल चैंबर ने वेबिनार का आयोजन किया। इसमें चैंबर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल एवं व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन मनीष अग्रवाल की संयुक्त अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सहालग और दीपावली पर चीन के फर्नीचर के विक्रय का बहिष्कार करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
नेशनल चैंबर के अध्यक्ष ने कहा कि भारत में चीन का फर्नीचर बड़ा रूप ले चुका है। जबकि इसकी गुणवत्ता अच्छी नहीं है। वह टिकाऊ नहीं है और उसकी फिनिशिंग भी आर्टिफिशियल है। जनहित में इसे रोकना जरूरी है। अखिल मोहन मित्तल ( मित्तल ट्रेडिंग कंपनी) ने कहा कि देश में बनाए हुए फर्नीचर की गुणवत्ता अच्छी होती है। लेकिन चीन के फर्नीचर की फिनिशिंग अच्छी होती है।
विज्ञापन
इसी कारण वह बिकता है। हमें भी फिनिशिंग पर ध्यान देने की जरूरत है। दीपावली और सहालग में स्वदेशी फर्नीचर ही बेचने पर जोर होगा। कारोबारी मनोज गोयल ने बताया कि वे 40 साल से फर्नीचर व्यवसाय में हैं और कभी भी चीन का फर्नीचर नहीं बेचा है।
विज्ञापन
कारोबारी उपेंद्र शर्मा ने कहा हम भी चाइना का माल कभी नहीं बेचते हैं। कारोबारी हीरेन अग्रवाल ने बताया कि हमें स्थानीय बाजार को ही बढ़ावा देना चाहिए जिससे हमारे कारीगरों और देश का भी हित होगा। इस दौरान राजेंद्र गर्ग, योगेश जिंदल, मयंक मित्तल आदि मौजूद रहे।