फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nari shakti Kumbh cultural program begins in vrindavan

वैचारिक महाकुंभ में बोलीं बेबीरानी मौर्य- स्वाभिमान और मर्यादा के साथ नारी शक्ति तय करे अपने लक्ष्य

Sat, 08 Dec 2018 08:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Updated Sat, 08 Dec 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
Nari shakti Kumbh cultural program begins in vrindavan
दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करतीं उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मोर्य - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के अक्षय पात्र परिसर में नारी शक्ति महाकुंभ- एक वैचारिक मंथन का शनिवार को आगाज हो गया। इसका शुभारंभ उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने किया। कार्यक्रम में देशभर से नारी और राष्ट्रीय हितों में योगदान देने वाली महिलाएं शामिल हुई हैं। 
विज्ञापन


इस अवसर पर राज्यपाल बेबीरानी मौर्या ने कहा कि ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की पावन भूमि वृंदावन नारी शक्ति का सबसे प्रामाणिक स्थान है, जहां कृष्ण से पहले राधा का नाम लिया जाता है। नारी शक्ति को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वाभिमान और मर्यादा के साथ जीवन के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु अग्रसर हों। 
विज्ञापन


हालांकि इसमें बाधाएं तो होंगी लेकिन दृढ़ निश्चय सफलता सुनिश्चित करेगा। राज्यपाल ने कहा कि वीरांगनाओं को समर्पित प्रदर्शनी ओज और शक्ति का अहसास जीवन में भरती हैं। हमें बच्चों के मन में राष्ट्रभाव और सम्मान के संस्कार अंकुरित करने चाहिए तभी भारत विश्वगुरू बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नारी को समर्पित यह महाकुंभ

Nari shakti Kumbh cultural program begins in vrindavan
नारी शक्ति कुंभ में मौजूद महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि नारी को समर्पित यह महाकुंभ गौरवपूर्ण और गरिमामय प्रयास है। नारी पंरपरा, संस्कार और श्रद्धा का पर्याय है। राजनीति में महिलाओं की भूमिका उल्लेखनीय और अनुकरणीय है। आज देश नारी शक्ति की ओर देख रहा है किंतु समाज में नारियों के प्रति होता अत्याचार हमें झकझोर देता है। बच्चों में शहीद भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरू जैसे संस्कारों का बीजारोपण करने की आवश्यकता है।

डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित ने महिला शक्ति को नमन करते हुए देश धर्म की रक्षा की धुरी बताया। इस मौके पर प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, गोवर्धन विधायक कारिंदा सिंह, राष्ट्र सेविका की संयोजक गीता ताई, महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह, कार्यक्रम समन्वयक नमिता शर्मा, वैचारिक कुं समन्वयक जय प्रकाश चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे। इ

कार्यक्रम में नारी शक्ति को समर्पित प्रदर्शनी का भी उद्घाटन हुआ। जिसमें वीरांगना लक्ष्मीबाई, अवंती बाई, रानी चेन्नम्मा से लेकर मदर टेरेसा तक के योगदान को चित्रकला प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी खासा आकर्षण का केंद्र है जिसे देखने के लिए देशभर से आई महिलाओं में काफी उत्सुकता देखी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed