फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Narcotics team seized drugs in Agra

ग्वालियर से आई नारकोटिक्स की टीम ने मारा आगरा में छापा, नशीली दवाओं का जखीरा पकड़ा

Mon, 21 Oct 2019 12:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Narcotics team seized drugs in Agra
गोदाम में मिलीं नशीली दवाएं - फोटो : अमर उजाला
ग्वालियर से सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स की टीम ने रविवार शाम पांच बजे आगरा के फ्रीगंज में दो अवैध गोदाम पर छापा मारकर नशीली दवाओं की जखीरा पकड़ा है। यहां से राजस्थान और मध्य प्रदेश तक नशीली दवाइयों की कालाबाजारी की जा रही थी। 
विज्ञापन


यह कार्रवाई दवाइयों की सप्लाई करने वाले वाले गिरोह की ग्वालियर में गिरफ्तारी के बाद की गई है। गिरोह के सदस्यों से जानकारी लेकर ही टीम ने गोदामों पर छापा मारा है। इस रैकेट में आगरा के और भी सदस्य हैं। उनके नाम मिले हैं। छापा मारने के लिए आई 12 सदस्यों की टीम गोदाम में रात दो बजे तक  छानबीन कर रही थी।
विज्ञापन


मेडिकल संचालक के हैं दोनों गोदाम 

ये गोदाम बसंत टॉकीज के पास स्थित मेडिकल स्टोर के संचालक के बताए गए हैं। टीम ने पहले उसे हिरासत में लिया। उससे गोदामों की जानकारी ली। इसके बाद छापा मारा। गोदाम की जांच की तो इसमें दवाओं से भरे कार्टन पाए गए। इसमें दर्द निवारक इंजेक्शन समेत अन्य दवाएं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ी गईं दवाएं सात तरह की हैं। टीम के सदस्यों ने कार्टन खोलकर दवाओं के नाम, निर्माता कंपनी का नाम, बैच संख्या समेत अन्य जानकारी जुटाई। टीम दोपहर तीन बजे ही आगरा पहुंच गई थी। 

नशीली दवाओं के दो अवैध गोदाम मिले हैं।  दवा और इंजेक्शन की पड़ताल की जा रही है। यह कार्रवाई लंबी चलेगी। इसमें वक्त लगेगा। एमपी में रैकेट पकड़ा गया है- अजय कुमार, सहायक कमिश्नर नारकोटिक्स, ग्वालियर 


स्थानीय ड्रग विभाग को कार्रवाई से रखा दूर

नारकोटिक्स की टीम दोपहर करीब तीन बजे आगरा छापा मारने पहुंची। इसकी जानकारी पर ड्रग विभाग के अधिकारी भी पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई में सहयोग की बात कही, लेकिन नारकोटिक्स की टीम ने उनको कार्रवाई में शामिल नहीं किया। नमूने लेने की बात पर भी टीम ने उनसे पूरी कार्रवाई खुद करने को कहा। इस पर स्थानीय ड्रग विभाग के अधिकारी लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed