{"_id":"5fb530938ebc3ec5f0431d18","slug":"narcotics-bureau-kosi-news-agr468377786","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली दवा के कारोबारी भेजे जेल, 20 नवंबर को होगी पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीली दवा के कारोबारी भेजे जेल, 20 नवंबर को होगी पेशी
विज्ञापन
मथुरा। कोसी में बरामद की गई नशीली दवा के साथ कोर्ट में मौजूद नारकोटिक्स विभाग की टीम।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कोसीकलां में सात नवंबर को केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम द्वारा नशीली दवाओं के बेचने के आरोप में पकड़े गए दो दवा कारोबारियों व एक अन्य को न्यायालय ने बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत मेें जेल भेज दिया। अब उनकी 20 नवंबर को अदालत में पेशी होगी। इस दिन नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा पीसीआर दिए जाने पर बहस हो होगी।
कोसीकलां में करीब 25 लाख की नशीली दवाएं मिलीं थीं। केंद्रीय नारकोटिक्स टीम द्वारा कोसीकलां से दो दवा कारोबारियों को तथा बाद में एक अन्य को पकड़ा था। टीम को अभी इसमें शामिल अन्य लोगों की भी तलाश थी। उनके द्वारा तीनों अभियुक्तों को एडीजे-3 विपिन कुमार द्वितीय की अदालत में पेश किया और 16 नवंबर तक की रिमांड ली। इसके बाद 16 नवंबर को फिर दो दिन की रिमांड बढ़ा दी।
इस दौरान भी पुलिस ने और नशीली दवाएं बरामद कीं। जिनकी कीमत करीब 30 करोड़ बताई जा रही है। बुधवार को नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारी इन दवाओं के साथ पेश हुए। एडीजे-3 की अदालत ने अभियुक्तों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एडीजीसी भीष्म दत्त सिंह तोमर ने बताया कि अब अभियुक्तों की 20 नवंबर को न्यायालय में पेशी होगी। इस पेशी में पीसीआर पर बहस होगी।