फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Narco test of suspects will be done in Forensic Science Laboratory, Lucknow

विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ में होंगे संदिग्धों के नार्को टेस्ट

Sun, 31 Oct 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Narco test of suspects will be done in Forensic Science Laboratory, Lucknow
मैनपुरी। जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा की हत्या व दुष्कर्म के मामले में संदिग्धों के नार्को टेस्ट विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ में होंगे। पॉक्सो कोर्ट से टेस्ट की अनुमति मिलने के बाद अब लैब से समय मिलने के बाद प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

मामले में जांच कर रही एसआईटी डीएनए टेस्ट कराने के बाद अब गवाहों सहित करीब 17 संदिग्धों के नार्को टेस्ट कराने जा रही है। इसके लिए पॉक्सो कोर्ट से अनुमति प्राप्त कर कर ली गई है। सूत्रों के अनुसार सभी लोगों के टेस्ट विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ में कराए जाने हैं। लेकिन अभी तक वहां से समय नहीं मिल सका है। लखनऊ स्थित प्रयोगशाला से टेस्ट के लिए समय लिए जाने को लेकर अधिकारियों की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। समय मिलने के साथ ही निर्धारित समय पर एक दिन में एक से दो लोगों के टेस्ट कराए जाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

---------------
एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए बुलाया
रविवार को एसआईटी ने अधिक लोगों से पूछताछ नहीं की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को एक संदिग्ध को ही पूछताछ के लिए बुलाया गया। उक्त संदिग्ध का नाम भी नार्को टेस्ट कराने वालों की सूची में शामिल है। एसआईटी के सदस्यों ने कैंप कार्यालय पर संदिग्ध से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed