फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Narayani Mata Padayatra welcomed with a shower of flowers.

Agra News: नारायणी माता पदयात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत

Sun, 20 Sep 2026 02:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Narayani Mata Padayatra welcomed with a shower of flowers.
किरावली अछनेरा मे नारायणी पैलेस से माता नारायणी की आरती उतारकर पद यात्रा को अलवर नारायणी धाम रा
अछनेरा/किरावली/फतेहपुर सीकरी। नारायणी माता की शोभायात्रा शनिवार को सविता सैन समाज धूमधाम से निकाली गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। कस्बा अछनेरा स्थित नारायणी पैलेस से शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक चौधरी बाबूलाल ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर राजस्थान के लिए रवाना किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए सविता सैन समाज की सराहना की। शोभायात्रा के दौरान पूरा माहौल माता के जयकारों से गुंजायमान रहा। इस दाैरान विशंभर सिंह, गीतम सिंह, निर्मल एडवोकेट, पप्पू सैन, रामवीर सिंह, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे। फतेहपुर सीकरी के तेहरा दरवाजा स्थित नारायणी माता मंदिर से शनिवार को सविता सेन समाज की चतुर्थ पदयात्रा कुलदेवी माता नारायणी धाम के लिए रवाना हुई। लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दाैरान शिव नारायण, फूल सिंह, रामस्वरूप, मुकेश कुमार, श्याम सिंह, विष्णु आदि मौजूद रहे। उधर, किरावली से अलवर, राजस्थान के लिए रवाना हुई पदयात्रा में विधायक चौधरी बाबूलाल, डाॅ. रामेश्वर सिंह, अध्यक्ष राजेश सविता, रोशनलाल प्रधान, राकेश, नरेश, पिंटू, संजय, राहुल, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed