फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   namoona liya

165 टीन घी बिक्री के लिए किया गया प्रतिबंधित

Thu, 22 Oct 2020 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
namoona liya
कासगंज में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बिक्री के लिए प्रतिबंधित किए गए घी के टीन - फोटो : KASGANJ
कासगंज। खाद्य सुुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने एक घी निर्माण स्थल का निरीक्षण करने के बाद 165 टीनों को बिक्री के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। इसके साथ ही विभाग ने दो स्थानों से दूध के नमूने भी संग्रहीत किए हैं। विभाग की कार्यवाही से खाद्य पदार्थ विक्रेताओं में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

विभाग की टीम ने गली झौरा भौरा में संजीव गुप्ता के घी निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घी के टीनों पर लगे रजिस्टर्ड ब्रांड के कागज मांगे गए, लेकिन कारोबारी आवश्यक कागज उपलब्ध नहीं करा सके। विभाग की टीम ने घी का नमूना संग्रहीत करने के बाद इन टीनों को बिक्री के लिए प्रतिबंधित कर दिया। इस घी की अनुमानित कीमत 11 लाख रुपये आंकी गई है। कारोबारी को तीन कार्य दिवस में आवश्यक कागज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

टीम ने एलआईसी के सामने से ट्रैक्टर-ट्राली में मुकेश कुमार द्वारा के नौ में भरकर बिक्री के लिए ले जाए जा रहे 6 क्विंटल दूध का नमूना संग्रहीत किया। भोले बाबा सेंटर के लिए बोलेरो में रखकर ले जाए जा रहे 10 क्विंटल दूध का नमूना रघुवेश से संग्रहीत किया। अभिहित अधिकारी नादिर अली ने बताया कि दूध व घी के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed