फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nagpur passenger chain pulling in telangana express return from vaishno devi yatra

वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालु की करतूत ने खड़ी कर दी तेलंगाना एक्सप्रेस, जानिए आखिर क्या हुआ

Sat, 05 Oct 2019 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 05 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
nagpur passenger chain pulling in telangana express return from vaishno   devi yatra
सांकेतिक तस्वीर
नई दिल्ली से हैदराबाद जा रही तेलंगाना एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रहे श्रद्धालु ने कोच में लगी चेन के हुक में बजनी थैला टांग दिया। इससे ट्रेन खड़ी हो गई। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने श्रद्धालु युवक को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र के नागपुर जनपद के गांव सुलेमाटिया थाना गिट्टी खदान निवासी मुकेश कुमार यादव अपने दोस्तों के साथ वैष्णो देवी माता के दर्शन कर नागपुर जा रहा था। इसके लिए वह दिल्ली से चलने वाली तेलंगाना एक्सप्रेस के जनरल कोच में बैठ गया। 
विज्ञापन


कोच में भीड़ होने के चलते मुकेश को थैला टांगने की जगह नहीं मिली। आझई स्टेशन निकलते ही मुकेश ने चेन के हुक में थैला लटका दिया। बजनी थैला होने पर चेन खिंच गई और ट्रेन वृंदावन रोड स्टेशन के पास खड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ट्रेन खड़ी होने पर आरपीएफ स्क्वायड व स्टेशन पर तैनात स्टाफ ने ट्रेन के कोच को चेक किया तो यहां चेन के हुक में थैला लटका मिला। थैला उतरवाकर ट्रेन को रवाना किया गया। 

आरपीएफ ने मुकेश को पकड़ लिया और चेन पुलिंग की धारा में चालान कर दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर सीबी प्रसाद ने बताया कि श्रद्धालु मुकेश के थैले में देवी की तस्वीर, प्रसाद आदि रखा हुआ था। वजन अधिक होने के चलते ट्रेन खड़ी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed