फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nagin revenge after naag death in mathura

नागिन का बदला ! नाग की मौत के 12 घंटे बाद युवक को डसा, मौत

Sat, 21 Jul 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 21 Jul 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
Nagin revenge after naag death in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के कस्बा राया में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नाग को मारने के करीब 12 घंटे बाद युवक को नागिन ने डस लिया। जिससे शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक ने गुरुवार को एक नाग मारा डाला था। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि नागिन ने नाग की मौत का बदला ले लिया।  
विज्ञापन


राया के मांट रोड ठाकुरद्वारा मोहल्ला निवासी हरिओम (35) पुत्र गोपाल गुरुवार की सुबह गोपाल बाग में चामुंडा माता मंदिर में दर्शन करने गया था। वहां उसे काला सांप दिखाई दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह नाग मारा, शाम को नागिन ने डसा

उसने सांप को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वो हाथ नहीं आया। हरिओम ने लाठी से सांप को मार दिया और उसे जला दिया। चर्चा है कि नाग की मौत के बाद नागिन बदला लेने के लिए उसका पीछा करती रही। 

नागिन शाम को हरिओम के घर आ गई। उस समय बारिश शुरू हो गई। हरिओम घर में बने बिटोरा पर तिरपाल डालने गया था। इसी दौरान नागिन उसके हाथ से लिपट गई और उंगली में काट लिया। 

हाथ में लिपटी रही नागिन

नागिन काफी देर तक उसके हाथ में लिपटी रही। परिजन व आसपास के लोग यह देख कर अचंभित रह गए। इसके बाद वो बिटोरा में छिप गई। नागिन के काटने से हरिओम को बेहोशी छाने लगी। 

उसको बचाने के लिए वायगीर बुलाए गए। काफी प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। उसे उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। यह घटना क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed