पटियाली। कस्बे के बाजारों में अतिक्रमण फैला हुआ है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और उपजिलाधिकारी रितु सिरोही ने व्यापारियों के साथ बैठक करके अतिक्रमण हटाने पर सहमति बनाई थी। व्यापारियों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने का भरोसा दिया, लेकिन अतिक्रमण नहीं हट सके। अब एसडीएम ने अतिक्रमण अभियान चलाने की चेतावनी दी है।
कस्बे के अलीगंज रोड, स्टेशन रोड, गंजडुंडवारा रोड व मैन बाजार, नरदौली रोड के बाजारों में फैले स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए नगरपंचायत ने तैयारियां की हैं। उपजिलाधिकारी रितु सिरोही ने बताया कि अतिक्रमण के कारण बाजारों में जाम लगता है। शासन के निर्देशों के क्रम में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होगा। पहले से ही अतिक्रमण हटाने की मुनादि करा दी गई है। उन्होंने कहा कि जिन दुकानदारों ने अपने अतिक्रमण नहीं हटाए हैं। शनिवार से नगरपंचायत की टीम अतिक्रमण हटवाएगी और जुर्माना वसूलेगी। उपजिलाधिकारी की चेतावनी के बाद शुक्रवार की सायं कुछ दुकानदार अपने टीनशेड व अतिक्रमण हटाते नजर आए।