फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nagar Panchayat President was putting up a plaque in the name of his son Kalam, people came out in protest

निर्माणाधीन बारहद्वारी घंटाघर पर अब्दुल कलाम नाम की पट्टिका देख लोग भड़के, जताया आक्रोश

Thu, 01 Sep 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat President was putting up a plaque in the name of his son Kalam, people came out in protest
अमांपुर (कासगंज)। कस्बे की बारहद्वारी पर निर्माणधीन घंटा घर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अपने पुत्र कलाम के नाम की पट्टिका लगा रहे थे, इसकी भनक मिलते ही मौके पर कांग्रेस, भाजपा और अन्य सामाजिक संगठनों के लोग मौके पर पहुंचकर हो हल्ला करने लगे। व्यापारी भी एकत्रित हो गए। काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना पर एसडीएम, नगरपंचायत के प्रभारी ईओ रवेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और पट्टिका लगवाने के कार्य को उन्होंने रुकवा दिया और यथा स्थिति बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई पट्टिका नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत के द्वारा बारहद्वारी चौराहे पर टावर का निर्माण कराया जा रहा है। पहले यहां पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा लगी हुई थी। टावर बनाने के लिए प्रतिमा भी हटाई गई। बृहस्पतिवार को दोपहर के समय निर्माणस्थल पर कलाम टावर लिखी शिला पट्टिका लेकर मजदूर घंटा घर पर पहुंचे तो इसे देखकर लोग भड़क गए। लोगों का आरोप था कि नगर पंचायत अध्यक्ष चांद अली के पुत्र का नाम अब्दुल कलाम है और पुत्र के नाम से घंटा घर का नामकरण कर रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में वह अपने नाम की शिला पट्टिका लगाने का प्रयास भी कर चुके हैं। कांग्रेस, भाजपा और व्यापारी नेता जानकारी पर मौके पर एकत्रित हुए और विरोध करने लगे। पूर्व चेयरमैन सुलोचना गुप्ता ने कहा कि व्यक्तिगत स्तर पर किसी भी सार्वजनिक स्थान का नाम नहीं हो सकता। उन्होंने नगरपंचायत के निर्णय की आलोचना की। भाजपा नेता धीरज गुप्ता ने कहा कि घंटाघर नगर पंचायत की संपत्ति है। इसका परिवार से कोई लेना देना नहीं है। वहीं व्यापारी नेता मनोज गुप्ता ने भी आपत्ति व्यक्त की। कांग्रेस जिला महासचिव विनय प्रताप सिंह ने कहा कि घंटाघर पर पट्टिका नहीं लगनी चाहिए। यहां पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा लगी थी वही लगनी चाहिए। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान नगर संघ चालक राकेश पाराशर, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश गुप्ता, रामनरायन मित्तल, महौर वैश्य सभा अध्यक्ष केशवदेव गुप्ता, नगर कार्यवाह गौरव गुप्ता, नगर प्रचारक राहुल साहू, नगर सह कार्यवाह अनुज मित्तल, जिला महामंत्री चंद्र मोहन सक्सेना, राहुल जौहरी, आकाश गुप्ता, अनूप सर्राफ, बबलू मित्तल, अशोक शाक्य, अजय अग्रवाल आदि ने भी आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed