फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nagar Panchayat Mohanpur: Tough competition between independent candidates

नगर पंचायत मोहनपुर : निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला

Fri, 12 May 2023 12:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat Mohanpur: Tough competition between independent candidates
कासगंज। नगर पंचायत मोहनपुर में निर्दलीय प्रत्याशियोंं के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया,। वर्ष 2017 से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे नगर पंचायत के मतदान का रिकार्ड टूट गया। 83.67 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन



निकाय चुनाव में इस बार नगर पंचायत से किसी भी राजनीतिक दल ने अपना प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा। बसपा से निवर्तमान चैयरमैन रहे सुभाष शाक्य ने अपनी पत्नी नरायनी देवी को निर्दलीय चुनाव लड़ाया। कांग्रेस से चुनाव लड़कर उपविजेता रहे पुनीत कुमार ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ा। तीन अन्य निर्दलीय भी मैदान में रहे। पुनीत कुमार पिछले चुनाव में 457 वोटों से चुनाव हार गए थे। इस चुनाव में नरायणी देवी एवं पुनीत कुमार के बीच ही मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन


मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लगी रही। पहले दो घंंटे में 22.69 प्रतिशत मतदातााओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद मतदाताओं की भीड़ बूथों पर बढ़ गई। 9 बजे से 11 बजे तक मतदान का प्रतिशत बढ़कर 48.56 प्रतिशत पहुंच गया। इसके बाद मतदान की गति में कुछ कमी आ गई, लेकिन बूथों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह के चलते वर्ष 2017 के चुनाव में बना 81.8 प्रतिशत मतदान का रिकार्ड टूट गया। यहां 4759 मतदाताओं में से 3982 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंचे। मतदान समाप्त होने तक 83.67 प्रतिशत मतदान हुआ।इस बार मतदान के प्रतिशत में 1.87 प्रतिशत का उछाल देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed