{"_id":"5e25e3028ebc3e4af41fa1fa","slug":"nagar-nikay-baarnnahal-mainpuri-news-agr4257336154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाहल नगर पंचायत के सीमांकन को शासन ने भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाहल नगर पंचायत के सीमांकन को शासन ने भेजा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कस्बा बरनाहल को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद सरकार ने नगर पंचायत के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बरनाहल नगर पंचायत में कौन-कौन से गांव और क्षेत्र शामिल होंगे शासन द्वारा इसकी जानकारी जिला प्रशासन को भेज दी गई है।
प्रशासन की ओर से सोमवार को जारी सूचना के अनुसार नगर पंचायत बरनाहल में गांव मढ़ामई, गांव औरंगाबाद गांव हकीमपुर, गांव निबहरा, गांव बरनाहल आदि शामिल होगा। जिला प्रशासन को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि संबंधित गांव के क्षेत्र को चिह्नित कर नगर पंचायत के गठन का कार्य किया जाए। शासन का पत्र प्राप्त होने के बाद जिला प्रशासन ने तैयारियां तेजी के साथ शुरू कर दी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि शीघ्र ही बरनाहल नगर पंचायत में शामिल क्षेत्र को चिह्नित कर कार्रवाई शासन को उपलब्ध करा दी जाएगी।
बरनाहल को नगर पंचायत बनाने की मांग पिछले 10 साल से चल रही थी। शासन ने वर्ष 2019 में इसे नगर पंचायत बनाने की घोषणा की तो 2020 आते ही नगर पंचायत को अंतिम रूप देने का कार्य भी तेजी के साथ शुरू कर दिया गया है। सीमांकन का कार्य पूरा होने के बाद यहां अधिकारियों की तैनाती भी की जाएगी।