{"_id":"5e459a018ebc3ee6167639c1","slug":"nagar-nigam-mainpuri-news-agr429338048","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने ईओ नगर पालिका से क्यों मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने ईओ नगर पालिका से क्यों मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बंदी की कगार पर पहुंचे सॉलिड वेस्ट प्लांट का जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया है। सॉलिड वेस्ट प्लांट संचालन में अनुबंध की शर्तों का पालन न करने पर संचालक, फर्म को नोटिस जारी करने, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को जिला पर्यावरण समिति की बैठक में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बायो मेडिकल वेस्ट के उचित निस्तारण के लिए स्वास्थ्य विभाग, नोडल एजेंसी द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। निजी चिकित्सालय स्वामी, पैथोलॉजी लैब संचालकों द्वारा खुले में मेडिकल वेस्ट फेंका जा रहा है। अधिशासी अधिकारी, एसडीएम प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री, प्रयोग रोकने के लिए सघन अभियान चलाएं। जहां भूमि उपलब्ध हो पौधे रोपित किए जाएं। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी मनीष मित्तल, सीडीओ नगेंद्र शर्मा, सीएमओ डॉक्टर एके पांडेय, एसडीएम करहल रतन वर्मा, एआरटीओ राजेश कर्दम, कृषि अधिकारी गगनदीप, उद्यान अधिकारी अनीता सिंह, सीएमएस महिला डॉक्टर एके पचौरी, जिला क्षय रोग अधिकारी सीएम यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी जीपी शुक्ला मौजूद रहे।
नदी किनारे अतिक्रमण पर नोटिस दें
मैनपुरी। ईशन नदी किनारे अतिक्रमण करने वालों को नोटिस करें। स्थायी अतिक्रमण पर 15 दिन का समय देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दें। यह बातें डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहीं। बृहस्पतिवार को चांदेश्वर मंदिर के पास, करबला के पीछे, ईशन नदी में हो रही सफाई, देवी मंदिर पंडाल के पास बन रहे चेकडैम का डीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा नदी में गदंगी के अंबार हैं। कई जगह दलदल भी है। इसका साफ होना जरूरी है। यह कार्य दो तीन दिन में पूरा किया जाए। इस मौकेे पर उप जिलाधिकारी सदर रजनीकांत, सहायक अभियंता विनियमित क्षेत्र बीके दीक्षित, क्षेत्रीय लेखपाल बृजेश राठौर, पुष्पेंद्र चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
दीवार हटवाने के दिए निर्देश
मैनपुरी। जनता दर्शन में बृहस्पतिवार को चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और प्रबंधक ने विद्यालय के सामने नाले पर स्थित पुलिया के पास खाली जगह पर ग्याप्रसाद यादव द्वारा दीवार बनाने की शिकायत की। डीएम ने एसडीएम सदर को राजस्व, पुलिस टीम के साथ कब्जा हटवाने के निर्देश दिए।