{"_id":"61498dd776d46525f5426c9a","slug":"nagar-nigam-loss-55-lakh-income-from-illegal-hoardings","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: अवैध होर्डिंग से नगर निगम को लाखों रुपये के टैक्स का नुकसान, अधिकारियों ने दिए हटाने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: अवैध होर्डिंग से नगर निगम को लाखों रुपये के टैक्स का नुकसान, अधिकारियों ने दिए हटाने के आदेश
Tue, 21 Sep 2021 01:16 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:16 PM IST
सार
आगरा शहर में 350 से ज्यादा अवैध होर्डिंग लगे हैं। नगर निगम को इन होर्डिंग से टैक्स का बड़ा नुकसान हुआ है। वहीं सड़कों, फुटपाथ की खोदाई कर भी नुकसान पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
प्रतिबंधित क्षेत्र में सत्ताधारियों ने लगाए अवैध होर्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा शहर के चौराहों पर लगे अवैध होर्डिंगों के कारण केवल एक महीने के अंदर ही नगर निगम को 55 लाख रुपये के टैक्स का नुकसान हुआ है। केवल निगम ही नहीं, बल्कि इन्हें लगाने के लिए करोड़ों रुपये की सड़कों और नए बने फुटपाथ, इंटरलॉकिंग टाइल्स को भी उखाड़ दिया गया है।
विज्ञापन
फ्लेक्स कारोबारियों और वेंडरों ने पीडब्ल्यूडी द्वारा एमजी रोड पर बनाए गए फुटपाथ, फतेहाबाद रोड पर स्मार्ट सिटी के फुटपाथ, यमुना किनारा पर नगर निगम और बाकी शहर में नगर निगम की करोड़ों रुपये की सड़कों की खोदाई कर बल्लियों पर अवैध होर्डिंग लगाए हैं। नगर निगम का विज्ञापन विभाग पांच दिन से इनके खिलाफ कार्रवाई करने से बच रहा है, जबकि मेयर नवीन जैन गुरुवार को ही अवैध होर्डिंग हटाने के आदेश दे चुके थे।
विज्ञापन
दुकान पर झुका होर्डिंग
मेरी दुकान के बाहर बिजली के पोल और एक बल्ली लगाकर होर्डिंग लगा दिया है। पूरी दुकान तो छिप ही गई, तीन दिन पहले तेज हवा में होर्डिंग झुककर दुकान के गेट पर गिरने के कगार पर है। - श्याम बिहारी, आवास विकास कॉलोनी
विज्ञापन
हो रहे हैं हादसे
चौराहों के मोड़ पर अवैध होर्डिंग ऐसे लगाए हैं कि सड़क पर वाहनों का दिखना बंद हो गया। अचानक से मुड़ने पर वाहन टकरा रहे हैं। इनके कारण हादसे हो रहे हैं। - नितिन जैन, बल्केश्वर
हटेंगे होर्डिंग
सोमवार को कुछ कार्यों के कारण अभियान शुरू नहीं हो पाया। नगर निगम की टीम अवैध होर्डिंगों को हटाने का काम करेगी। पूरे शहर में लगे अवैध होर्डिंग हटाए जाएंगे। - निखिल टी फुंडे, नगर आयुक्त
अवैध होर्डिंग हटाने को कहा
मैने नगर आयुक्त से अवैध होर्डिंग हटवाने के लिए कहा था, पर अब तक क्यों नहीं हटाए गए, इस पर उनसे वार्ता करूंगा। कोई भी अवैध होर्डिंग हो, उसे हटाएं, चाहे किसी का भी हो। हमारे यूनीपोल पर ही लगाएं। - नवीन जैन, मेयर
ब्रज में बुखार का प्रकोप: डेंगू और वायरल से 12 लोगों की मौत, फिरोजाबाद में सबसे अधिक सात ने तोड़ा दम