फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nagar Nigam House Tax New new process for first time taxpayer

नगर निगमः पहली बार हाउस टैक्स जमा करने वालों को मिलेगा ये मौका, खुद तय कीजिए रकम

Thu, 09 Jan 2020 10:45 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 09 Jan 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam House Tax New new process for first time taxpayer
सदन में महापौर नवीन जैन, साथ में नगर आयुक्त अरूण प्रकाश व अन्य - फोटो : अमर उजाला
हाउस टैक्स से आय बढ़ाने के लिए नगर निगम सदन ने बुधवार को हुए विशेष अधिवेशन (बजट) में तय किया कि पहली बार हाउस टैक्स देने वाले खुद ही अपना टैक्स तय करें और जमा कराएं। नगर निगम उनसे कोई सवाल नहीं पूछेगा।
विज्ञापन


ऑन लाइन या नगर निगम के काउंटर पर आकर वह अपनी संपत्ति पर हाउस टैक्स जमा कर सकते हैं। यह सुविधा केवल घरों के लिए होगी, कॉमर्शियल संपत्तियों पर यह लागू नहीं होगा। 
विज्ञापन


नगर निगम सदन के विशेष बजट अधिवेशन में मेयर नवीन जैन की अध्यक्षता में 681 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट पास किया गया। इसमें पार्षदों ने सबसे ज्यादा चर्चा हाउस टैक्स कम मिलने पर की गई। दरअसल, शहर में केवल 40, 073 संपत्तियों से ही हाउस टैक्स की वसूली हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के ऑन लाइन सिस्टम में 3.10 लाख घरों का ब्यौरा है, जबकि करीब 4.27 लाख संपत्तियां हैं। ऐसे में पौने चार लाख संपत्तियां हाउस टैक्स दे नहीं रहीं। पार्षदों ने कर निरीक्षकों पर हाउस टैक्स का लक्ष्य पूरा न कर पाने पर सवाल खड़े किए तो नगर आयुक्त अरु ण प्रकाश ने सदन में कहा कि जो पहली बार टैक्स देना चाहते हैं, उनके लिए व्यवस्था की जानी चाहिए कि वह खुद अपना टैक्स तय करके जमा करें। टैक्स कम ही मिलेगा, लेकिन ज्यादा घर इस दायरे में आएंगे तो निगम का टैक्स बेस भी बढ़ जाएगा। सदन ने इस पर सहमति जताई।

16 जनवरी से पेपरलेस होगी टैक्स व्यवस्था 
बजट अधिवेशन में अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता ने पार्षदों को बताया कि हाउस टैक्स जमा करने की सुविधा बढ़ाने के साथ 16 जनवरी से नई पेपरलेस व्यवस्था शुरू की जा रही है। मेयर नवीन जैन का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसमें मोबाइल फोन की तरह एंड्रायड बेस मिनी कंप्यूटर लेकर टैक्स इंस्पेक्टर चलेंगे और घर पर जाकर टैक्स जमा कराएंगे। प्रदेश में आगरा पहला शहर होगा, जहां ये व्यवस्था लागू की जा रही है।

ऑन लाइन टैक्स जमा करने की सुविधा के साथ लोग इस मशीन से अपने बैंक एटीएम कार्ड को स्वाइप करके भी टैक्स जमा कर सकते हैं। वहीं पर उन्हें कंप्यूटर जनरेटेड रसीद भी मिलेगी। उन पर कितना टैक्स बकाया है, यह सभी उस मिनी कंप्यूटर में दर्ज होगा।

बढ़ी आय शहर के विकास में ही खर्च होगी
‘हाउस टैक्स जमा करने वालों को स्वकर के जरिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। शहर में हर वार्ड में कैंप लगाए जाएंगे। लोग खुद तय करके अपने घर का टैक्स जमा करें। जो आय बढ़ेगी, वह शहर के विकास में ही खर्च होगी। 16 से हम पूरी तरह पेपरलेस टैक्स व्यवस्था लागू करने जा रहे हैं। आगरा प्रदेश में पहला ऐसा शहर होगा’ - नवीन जैन, मेयर 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed