फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nagar nigam employee Suspend Found Fake post generate Agra

नगर निगम में कर्मचारी ने लगाया फर्जी शपथ पत्र, खुद को बनाया विधि सहायक, निलंबित

Wed, 20 Nov 2019 08:21 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 20 Nov 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
Nagar nigam employee Suspend Found Fake post generate Agra
आगरा नगर निगम
आगरा नगर निगम में कर्मचारी कुछ भी कर सकते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है विधि विभाग के कर्मचारी का। विधि विभाग के एक कर्मचारी ने नया पद विधि सहायक सृजित कर लिया। हाईकोर्ट में इस कर्मचारी ने एक शपथ पत्र भी लगा दिया। जब जांच हुई तो मामला खुला। कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि नगर निगम कर्मचारी अरुण कुमार शर्मा विधि विभाग में तैनात थे। हाईकोर्ट में नगर निगम का एक केस चल रहा है जिसमें निदेशक, स्थानीय निकाय प्रतिवादी हैं। अरुण शर्मा ने बिना किसी अधिकारी को जानकारी दिए शपथ पत्र लगा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने खुद को विधि सहायक बताना भी शुरू कर दिया। सूत्र बताते हैं कि अपने टेबल के आगे वे विधि सहायक लिखते थे। इसकी शिकायत शासन में की गई थी। इस मामले में नगरायुक्त अरुण प्रकाश को जांच के निर्देश मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नगर निगम में विधि सहायक के पद सृजन को लेकर जांच पड़ताल शुरू हो गई। निदेशक, स्थानीय निकाय काजल ने भी शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जांच की थी। ऐसा कोई पद सामने नहीं आया।

अपर नगरायुक्त ने मामले की जांच की और फिर रिपोर्ट दी। जांच में अरुण कुमार शर्मा दोषी मिले। जिसके बाद नगरायुक्त अरुण प्रकाश ने कर्मचारी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed