फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nagar nigam agra declared odf double plus

ओडीएफ में आगरा नगर निगम को 'डबल प्लस', फीडबैक में दूसरे नंबर पर रहा शहर

Sat, 02 Feb 2019 11:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Feb 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam agra declared odf double plus
आगरा नगर निगम
ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) में ताजनगरी ने एक और उपलब्धि हासिल की है। आगरा नगर निगम को देश का सर्वोच्च मानक ओडीएफ डबल प्लस घोषित हो गया है। प्रदेश सरकार में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने आगरा के महापौर नवीन जैन को फोन पर यह जानकारी दी है। इसके लिए उन्होंने महापौर को बधाई दी है। 
विज्ञापन


बता दें कि नगर निगम ओडीएफ पहले ही घोषित हो चुका है। महापौर का कहना है कि नगर निगम की टीम ने स्वच्छता को लेकर काफी मेहनत की है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि भारत सरकार द्वारा 31 जनवरी तक जो स्वच्छ सर्वेक्षण का कार्य संपन्न हुआ है, उसमें में भी आगरा बेहतर प्रदर्शन करेगा। 
विज्ञापन


फीडबैक में दूसरे नंबर पर रहा शहर 

वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश में चल रहा स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 समाप्त हो गया। ऑनलाइन फीडबैक की प्रक्रिया भी गुरुवार रात 12 बजे बंद हो गई। ऑनलाइन फीडबैक में आगरा देश में दूसरे नंबर पर है। सिटीजन फीडबैक और एप डाउन लोड में लोगों ने काफी उत्साह दिखाया है। देशभर में लखनऊ पहले स्थान पर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता को परखा

स्वच्छता सर्वेक्षण की प्रक्रिया एक जनवरी से 31 जनवरी के बीच तय थी। आगरा में टीम पिछले एक सप्ताह से सत्यापन कार्य कर रही है। स्वच्छता निदेशालय की टीम ने शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, कूड़ा ट्रांसपोर्टेशन और कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया को परखा है। साथ ही शहर में सार्वजनिक, सामुदायिक और निजी शौचालयों की व्यवस्था को जांचा है। 

बाजारों में मूत्रालयों की व्यवस्था और उनके रखरखाव की प्रक्रिया को भी देखा है। नगर निगम के उपकरण, कर्मचारी, कर्मचारियों के काम की व्यवस्था आदि की जानकारी की गई है। टीम ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में घूमकर जनता से सीधी बात की है। 

इस सर्वेक्षण में जनता से आमने सामने की बात के साथ-साथ आनलाइन फीडबैक का भी विशेष महत्व है। गुरुवार रात 12 बजे तक यह प्रक्रिया चली। बताया जा रहा है कि आगरा 2.98 लाख के साथ सिटीजन फीडबैक और एप डाउन लोड में दूसरे नंबर रहा है। 3.22 लाख के साथ लखनऊ देश में पहले नंबर पर है। 

फीडबैक में लखनऊ अव्वल

ऑनलाइन फीडबैक के मामले में आगरा की हालत कछुआ और खरगोश की दौड़ जैसी हो गई है। ऑनलाइन फीडबैक के पहले चरण में हैदराबाद सबसे आगे चल रहा था। आगरा नंबर दो पर था। लखनऊ तीन नंबर पर चल रहा था। 

आगरा और लखनऊ के बीच फीडबैक का अंतर इतना अधिक था उसे देखकर लग रहा था कि लखनऊ आगरा की बराबरी नहीं कर पाएगा लेकिन अंतिम दौर में हैदराबाद और आगरा को पछाड़ते हुए लखनऊ ने पहला पायदान हासिल कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed