फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nagaland minister Temjen Imna Along visited at Taj Mahal

UP: नागालैंड के मंत्री तेमजेन अलोंग ने देखा ताज...पूछा कितने मजदूर लगे, पूर्वोत्तर के लोगों से की ये अपील

Sun, 04 Jan 2026 11:14 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 04 Jan 2026 11:14 PM IST
सार

मंत्री तेमजेन अलोंग ने ताज पर बेहतर व्यवस्थाओं के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया। पूर्वोत्तर के लोगों से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे ताजमहल देखने जरूर आएं।

विज्ञापन
Nagaland minister Temjen Imna Along visited at Taj Mahal
ताजमहल का दीदार करते नागालेंड के मंत्री तेमजेन अलोंग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नागालैंड सरकार के मंत्री तेमजेन अलोंग ने रविवार को ताजमहल का दीदार किया। मंत्री ने अपने साथियों के साथ डायना सीट पर बैठकर फोटो भी खिंचवाए। इस दौरान मंत्री तेमजेन को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन


मंत्री ने पुलिस सुरक्षा के साथ पूर्वी गेट से दोपहर 3:30 बजे प्रवेश किया। उन्होंने गाइड से पूछा कि ताज को बनाने में कितना समय लगा और कितने मजदूरों ने काम किया। मंत्री ने ताजमहल के इतिहास के अलावा रखरखाव एवं पच्चीकारी की भी जानकारी ली। 
विज्ञापन


आगरा पहुंचे मंत्री अलोंग ने यहां की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और पर्यटकों को दी जा रही सुविधाओं की सराहना की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ताजमहल भ्रमण के दौरान उन्हें प्राइवेट टूर जैसा अनुभव मिला, जो अपने आप में यादगार रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजमहल में पर्यटकों की संख्या अधिक होने के बावजूद अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखना सराहनीय है। सुरक्षाकर्मियों का व्यवहार भी बेहद सहयोगात्मक रहा। मंत्री ने ताज पर बेहतर व्यवस्थाओं के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया। तेमजेन अलोंग ने पूर्वोत्तर के लोगों से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे ताजमहल देखने जरूर आएं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed