फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   naga sadhu, shobjayatra, soron, kasganj

हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे नागा साधु, आज निकलेगी शोभायात्रा

Mon, 09 Dec 2019 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
naga sadhu, shobjayatra, soron, kasganj
सोरों में मार्गशीर्ष मेले में आए साधु दामोदर गिरि। - फोटो : KASGANJ
सोरों (कासगंज)। हाथों में चिमटा, तलवार, भाला, त्रिशूल, बाहों में रुद्राक्ष की माला पहले नागा साधुओं की शोभायात्रा मंगलवार को आकर्षण का केंद्र रहेगी। देशभर के साधू-संत कस्बे की सड़कों पर करतब दिखाएंगे। साधु-संतों के साथ पुलिस-प्रशासन ने भी तैयारियां की हैं। सुरक्षा के मद्देनजर शोभायात्रा के साथ पीएसी भी रहेगी।
विज्ञापन

कस्बे के नागालैंड में इन दिनों रौनक छाई हुई है। पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा, सरकार गणपति अखाड़ा बनारस, गणेशगिरीअखाड़ा, जूना अखाड़ा, निरंजनी अखाड़ा हरिद्वार, अटल अखाड़ा, आनंद अखाड़ा, अग्रि अखाड़ा, पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा, खड़गदर्शन संप्रदाय, वैष्णव चतुर्थ संप्रदाय सहित विभिन्न अखाड़ों के नागा साधू मंगलवार सुबह शोभायात्रा निकालेंगे। उनका रथ भी साथ चलेगा। पैदल चलते साधु त्रिशूल, तलवार, फरसा और वाद्ययंत्र आदि से तरह-तरह के करतब दिखाएंगे।
विज्ञापन

अखाड़ों का महत्व
देश में 16 अखाड़े बताए गए हैं। जिनमें सभी अखाड़ों का अलग-अलग महत्व है। इनमें प्रमुख कुछ अखाड़े विशेष महत्व रखते हैं।
निरंजनी अखाड़ा: यह अखाड़ा गुजरात के मांडवी में स्थापित हुआ था। इनके ईष्ट देव भगवान शंकर के पुत्र कार्तिक स्वामी हैं। इनमें दिगंबर स्वामी और महामंडलेश्वर होते हैं। इनकी शाखाएं, इलाहाबाद, उज्जैन, हरिद्वार, त्र्यंबकेश्वर व उदयपुर में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानिर्वाणी अखाड़ा: इस अखाड़े की स्थापना हरिद्वार में नीलधारा के पास हुई थी। इनके ईष्टदेव कपिल मुनि हैं। इसके अलावा इस अखाड़े से पंचाग्री अखाड़ा, नागपंथी गोरखनाथ अखाड़ा, वैष्णव अखाड़ा पंचायती बढ़ा अखाड़ा भी इस अखाड़े से ताल्लुक रखते हैं।
जूना अखाड़ा: यह अखाड़ा वर्ष 1945 में उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में स्थापित हुआ था। इसे भैरव अखाड़ा भी कहते हैं। इनके इष्टदेव रुद्रावतार दत्तात्रेय हैं। इनका केंद्र वाराणसी के हनुमान घाट पर भी है। हर साल इस अखाड़े के साधू सोरों की शोभायात्रा की अगुवाई करते हैं।

कर ली हैं तैयारियां
- शोभायात्रा के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण कर लिया है। शोभायात्रा के साथ साथ पीएसी के जवान भ्रमण करेंगे। निर्धारित मार्गों पर जाम खुलवाने के लिए पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। नागालैंड अखाड़े के महंत सीताराम तिवारी ने बताया कि शोभायात्रा की तैयारियां पूर्ण हैं।
- रिपुदमन सिंह, कोतवाली प्रभारी, सोरों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed