फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nadrai Gate market road turned into potholes

Agra News: नदरई गेट बाजार की सड़क गड्ढों में तब्दील

Fri, 14 Jun 2024 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 14 Jun 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Nadrai Gate market road turned into potholes
कासगंज। नदरई गेट बाजार की सड़क उबड़-खाबड़ हो रही है। सड़क में कई जगहों पर गड्ढे हो रहे हैं। वाटर पाइप लाइन लीकेज सही कराने के बाद सड़क की ठीक से मरम्मत नहीं होने की वजह से यह परेशानी हो रही है। लोगों ने नदरई गेट बाजार के पुर्ननिर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

नदरई गेट बाजार की सड़क लगभग 15 वर्ष पूर्व बनी थी। जिसके बाद से इसकी मरम्मत की जाती रही। जब भी वाटर पाइप लाइन लीकेज होती है, तो गड्ढा खोद कर उसकी मरम्मत करा दी जाती है। बार-बार गड्ढे होने और मरम्मत होने से सड़क उबड़- खाबड़ हो गई है। गड्ढों पर मरम्मत के बाद अब फिर से गिट्टयां उखड़ने लगी है, जिससे यह गढ्ढे फिर से हो रहे हैं। मॉल के सामने, गंदा नाला क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर गड्ढे हो रहे हैं। लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। लोगों का कहना है कि अब सड़क का निर्माण फिर से कराया जाए, जिससे लोगों को सड़क के गड्ढों से निजात मिल सके। राकेश कुमार, वीरेश, पप्पू आदि ने सड़क निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed