{"_id":"63dbfa0d81901e33f11d4b76","slug":"na-mainpuri-news-c-25-1-49570-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: संदिग्ध परिस्थिति में जली बसैत निवासी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: संदिग्ध परिस्थिति में जली बसैत निवासी महिला की मौत
Thu, 02 Feb 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
किशनी।
गांव बसैत निवासी महिला राजस्थान के ईंट भट्ठे पर काम करने के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में जल गई। पति गांव ले आया और फिर मेडिकल कॉलेज सैफई ले गया। वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के भाई ने थाने में तहरीर दी है।
गांव सठिगवां निवासी विजय बहादुर ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि बहन ममता की शादी गांव बसैत निवासी ग्रीश प्रजापति के साथ की थी। उसके दो बच्चे भी हैं। पति ग्रीश ममता के साथ राजस्थान के ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई करते थे। आरोप लगाया कि किसी बात से नाराज होकर बहनोई ने बहन को आग लगा दी। जली अवस्था में गांव ले आया। बहन को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि घटना जहां हुई है, मुकदमा भी वहीं दर्ज किया जाएगा।