{"_id":"63dbf6a56be8872bfd502cad","slug":"na-mainpuri-news-c-25-1-49339-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फोन पर हत्या का मुकदमा वापस लेने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फोन पर हत्या का मुकदमा वापस लेने की दी धमकी
Thu, 02 Feb 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव।
गांव नगला गिरधारी में हुए एक हत्याकांड के बाद आरोपी पक्ष के लोग पीड़ित पक्ष पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला गिरधारी के रहने वाले चतुर सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में उनके भतीजे दुर्गेश की पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में नामजद रमेश, शीलेश, रामू उर्फ अंशू अमित निवासी नगला तार जिला कारागार में निरुद्ध चल रहे हैं। इसके बाद से ही आरोपी पक्ष के लोग मुकदमा वापस लिए जाने को लेकर दबाव बनाते हुए धमकाते आ रहे हैं। 29 जनवरी की शाम उनके भतीजे रामजीत उर्फ टीटू के मोबाइल पर फोन आया। कहा कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया तो जान से मार दिया जाएगा। धमकी के बाद परिवार दहशत में है, चतुर सिंह ने मुकदमा की पैरवी को लेकर सुरक्षा की मांग की है। सीओ विजय पाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच व आरोपियों की तलाश की जा रही है।