फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NA

Agra News: सुभाष हाउस और भगत सिंह हाउस पहुंचे फाइनल में

Sat, 28 Jan 2023 12:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
NA
मैनपुरी। श्री आदर्श कृष्णा इंटर कॉलेज रठेरा में चल रही इंटर हाउस वॉलीबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में भगत सिंह हाउस ने आजाद हाउस को पराजित किया। वहीं दूसरे मुकाबले में सुभाष हाउस ने गांधी हाउस को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले का उद्घाटन भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमित यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतिभाग करना चाहिए। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भगत सिंह हाउस और आजाद हाउस के मध्य खेला गया। जिसमें भगत सिंह हाउस ने 25-15, 25-19 के अंतर से जीत हासिल की। प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला रोमांचक रहा। सुभाष हाउस और गांधी हाउस के मध्य खेल गए पांच सेेटों के मुकाबले में सुभाष हाउस ने 25-19, 24-26, 25-18, 19-25 और 15-11 के अंतर से जीत दर्ज की। मैच में रेफरी की भूमिका सोनी यादव और अमित यादव ने निभाई। स्कोरिंग टिया शाक्य ने की।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक प्रधानाचार्य प्रफुल्ल यादव, रामलखन यादव, कुलदीप यादव, शिवराम सिंह, परवेंद्र यादव, अभिषेक यादव, प्रीती यादव, शालिनी यादव, मोहिनी कुमारी, प्रतिमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed