{"_id":"63dbf84af1d3917f6b08b1c6","slug":"na-kasganj-news-c-25-1-49661-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रैक्टर ट्रॉली के हादसों से लोग नहीं ले रहे सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रैक्टर ट्रॉली के हादसों से लोग नहीं ले रहे सबक
Thu, 02 Feb 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले में लगातार ट्रैक्टर ट्रॉली से दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। इसके बावजूद लोग इन दुर्घटनाओं से सबक नहीं ले रहे। हर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली में लोग सवार नजर आते हैं। परिवहन विभाग और पुलिस भी ट्रैक्टर ट्रॉली से सवारियों को यात्रा करने से नहीं रोक पा रहे।
बृहस्पतिवार को सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के कादरगंज-पटियालीमार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट जाने से एक सवार बालिका की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। इससे पूर्व भी जिले में कई हादसे हो चुके हैं। सहावर-सोरोंजी मार्ग पर अनियंत्रित ट्रॉली पलटने से 14 सवार घायल हुए थे। कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से कुछ माह पूर्व दो लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। इस तरह की घटनाएं जिले में लगातार जारी हैं। लोग ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार होकर गंगास्नान व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने जाते हैं। प्रदेश सरकार ने ट्रैक्टर ट्रॉलियों से सवारियां लाने लेजाने पर प्रतिबंध लगाया है, लेकिन इन प्रतिबंधों पर क्रियान्वयन नहीं हो रहा।
- लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली का प्रयोग केवल कृषि कार्यों के लिए किया जाए। सवारियों की आवाजाही के लिए नहीं। यातायात माह में भी लोगों को जागरूक किया गया है। परिवहन विभाग ने पूर्व में भी कार्रवाई की हैं। लोगों को और जागरूक किया जाएगा- राजेश राजपूत, एआरटीओ।