{"_id":"6a9a5b2e6f5600019e029645","slug":"mystery-deepens-call-center-employee-found-dead-on-railway-track-in-agra-suicide-suspected-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या या हादसा: रेलवे लाइन पर मिला काॅल सेंटर कर्मी का शव, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या या हादसा: रेलवे लाइन पर मिला काॅल सेंटर कर्मी का शव, पुलिस जांच में जुटी
Fri, 04 Sep 2026 11:16 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:16 AM IST
सार
आगरा के सिकंदरा में गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास रेलवे लाइन पर 24 वर्षीय कॉल सेंटर कर्मी यमन कुमार का शव मिला। रेलवे लाइन के पास उनकी स्कूटी और मोबाइल मिला है। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सिकंदरा में गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास रेलवे लाइन पर काॅल सेंटर के कर्मचारी यमन कुमार (24) का शव पड़ा मिला। ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई। रेलवे लाइन के पास ही स्कूटी खड़ी थी, मोबाइल भी पड़ा हुआ था।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि लोहामंडी के खातीपाड़ा निवासी यमन पदम प्लाजा में संचालित एक काॅल सेंटर में काम करते थे। बुधवार को उन्हें सैलरी मिली थी। रात 9:30 बजे स्कूटी लेकर घर से निकल आए।
परिजन ने देर तक घर नहीं आने पर फोन किया। मगर मोबाइल स्विच ऑफ था। बृहस्पतिवार तड़के तकरीबन 4 बजे पुलिस को हादसे की जानकारी मिली। पुलिस ने मोबाइल से पहचान कर परिजन को बताया। पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है जबकि सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीं परिजन का कहना है कि आत्महत्या करने की वजह वजह समझ में नहीं आ रही है।