फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mustard oil became expensive: increased by 30 rupees in a month price per kg sky high

सरसों का तेल हुआ महंगा: एक महीने में बढ़ गए 30 रुपये, सातवें आसमान पर प्रतिकिलो के भाव

Tue, 22 Jul 2025 01:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Jul 2025 01:44 PM IST
सार

सरसों के तेल के भाव में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। एक महीने में प्रतिकिलो का भाव 30 रुपये तक बढ़ गया है। जिसकी वजह से ग्राहकों की जेब पर असर पड़ रहा है।
 

विज्ञापन
Mustard oil became expensive: increased by 30 rupees in a month price per kg sky high
सरसों का तेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सरसों तेल के दाम बढ़ने से ग्राहकों की जेब पर असर पड़ा है। एक माह के अंदर सरसों तेल के दाम 30 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं। सरसों के दाम में बढ़ोतरी के कारण तेल के दाम में उछाल आया है।
विज्ञापन




 

तेल कारोबारी वैभव अग्रवाल ने बताया कि पिछले एक माह में सरसों की बाजार में कम आवक और उसके दाम में वृद्धि के कारण सरसों तेल के दाम बढ़ गए है। एक माह पहले सरसों की कीमत 55 रुपये प्रति किलो थी, तब सरसों तेल 150 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। लेकिन एक माह के भीतर सरसों के दाम में बड़ा उछाल आया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब बाजार में सरसों की कीमत 72 रुपये प्रति किलो हो गई है और सरसों तेल 180 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। तेल कारोबारियों का कहना है कि यदि सरसों के दाम कम न हुए तो आने वाले दिनों में तेल के दाम और बढ़ सकते हैं। सावन के साथ ही त्योहारों का सीजन भी शुरू हो गया है। ऐेसे में सरसों तेल के दाम बढ़ने से ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed