फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mustard and potato crops are in trouble due to unseasonal rains

Agra News: बेमौसम बारिश से सरसों और आलू की फसल पर मंडराया संकट

Mon, 04 Dec 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 04 Dec 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Mustard and potato crops are in trouble due to unseasonal rains
मैनपुरी। बेमौसम बारिश ने आमजन के साथ ही किसानों की परेशानी भी बढ़ा दी है। एक ओर जहां सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई है तो वहीं दूसरी तरफ खेत में खड़ी सरसों और आलू की फसल पर भी संकट के बादल छा गए हैं। रात भर हुई बूंदाबांदी से किसान चिंतित हैं। पूर्वानुमान के अनुसार आगे भी बारिश की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन



रविवार शाम से ही मौसम बदल गया था। शाम से शुरू हुई बूंदाबांदी पूरी रात जारी रही। मौसम विज्ञान केंद्र पर कुल 13 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। रात भर हुई बारिश और सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सोमवार को भी दिन भर बादल छाए रहने के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान जहां 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 13 डिग्री सेल्सियस पर आ गया तो वहीं अधिकतम तापमान भी 22 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आगामी तीन से चार दिनों में तापमान में और भी गिरावट आएगी। न्यूनतम तापान 10 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है।
विज्ञापन



दूसरी तरफ बारिश के चलते खेतों में खड़ी सरसों और आलू की फसल में भी नुकसान हो सकता है। बारिश से सरसों का फूल जहां झड़ जाएगा तो वहीं आलू में भी झुलसा रोग तेजी से बढ़ेगी। इसी कारण से किसानों की भी नींद उड़ गई है। वे जल्द से जल्द मौसम साफ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार को सुबह बूंदाबांदी के चलते बच्चों को भी स्कूल जाने में परेशानी उठानी पड़ी। कोई भीगते हुए स्कूल पहुंचा तो कई बरसाती पहनकर पहुंचा। सड़क पर बूंदाबांदी के चलते लोग भी जल्द से जल्द घरों का रुख किए नजर आए।



सरकारी क्रय केंद्रों पर धान और बाजरा भीगा
सरकारी क्रय केंद्रों पर रखे अनाज के लिए भी बारिश आफत बन गई। नवीन मंडी के बाहर संचालित सरकारी क्रय केंद्र पर किसानों से क्रय किया गया बाजार और धान खुले में रखा था। कर्मचारियों ने बारिश शुरू होने पर उसे तिरपाल से ढक दिया। लेकिन इसके बाद भी बोरे भीग गए। अब बिना सुखाए ये अनाज गोदाम में भेजा गया तो सड़ जाएगा।




आगे भी है बारिश की आशंका
लोगों को फिलहाल बारिश से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार को भी बारिश की आशंका बनी हुई है। हल्की से मध्यम बारिश तक हो सकती है। इससे सरसों और आलू की फसल को नुकसान पहुंचने की भी आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed