फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Muslims will attend the Satsanga in Soami Bagh Agra

स्वामीबाग में सत्संग सुनने आएंगे 140 मुस्लिम, चार पीढ़ी से राधास्वामी मत में है विश्वास

Tue, 28 Aug 2018 02:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 28 Aug 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
Muslims will attend the Satsanga in Soami Bagh Agra
स्वामी बाग में की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला

राधास्वामी मत के संस्थापक परम पुरुष पूरन धनी स्वामीजी महाराज के हर धर्म में अनुयायी हैं। ऐसे ही 140 मुस्लिम सत्संगी भी स्वामीजी महाराज के द्विशताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए आगरा आ रहे हैं। 30 अगस्त तक सभी मुस्लिम सत्संगी स्वामीबाग पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन


द्विशताब्दी समारोह में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई समेत हर धर्म के सत्संगी समारोह में पहुंच रहे हैं। इसमें इलाहाबाद, मुंबई, अंबेडकर नगर, दिल्ली समेत देश के विभिन्न राज्यों से मुस्लिम सत्संगियों का जत्था 30 को यहां पहुंचेगा। 
विज्ञापन


राधास्वामी सत्संग से जुड़े लोग बताते हैं कि मुस्लिम सत्संगी की चार पीढ़ियां स्वामीजी महाराज में श्रद्धा रखती हैं। ये अक्सर स्वामीबाग समाध में आते हैं। 200वें जन्म समारोह के अनूठे पल का गवाह बनने के लिए इनमें कई परिवार सहित यहां आ रहे हैं। इनके ठहरने की व्यवस्था कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामीबाग में वाहनों की नो एंट्री

स्वामीबाग में वाहनों का प्रवेश पाबंद कर दिया है। समारोह संपन्न न होने तक परिसर में दुपहिया-चार पहिया वाहनों का परिसर में प्रवेश नहीं होगा। समारोह में शामिल होने वाले सत्संगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 

ऐसे में अंदर वाहनों से किसी के चोटिल होने की संभावना से ये निर्णय लिया है। समारोह की व्यवस्था में लगे वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा, जिसके लिए पास बनाए गए हैं। जल्द ही गेटों पर मेटल डिटेक्टर भी लगाए जाने हैं। 

फव्वारा की हुई मरम्मत

स्वामीबाग समाध के पीछे बने फव्वारा की मरम्मत कार्य पूरा हो गया। इसमें लाइटिंग कर दी गई है। सोमवार को यहां इमरजेंसी में आग बुझाने का विशालकाय जेनरेटर भी लगाया गया है। इससे पानी की सप्लाई के लिए उपयोग किया जाएगा। अंडरग्राउंड पाइप लाइन पूरे परिसर में बिछाई गई है, जिससे किसी भी स्थिति में निपटा जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed