{"_id":"5d57832d8ebc3e898d1362e8","slug":"muslim-people-create-ruckus-on-western-gate-of-taj-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल के पश्चिमी गेट पर प्रवेश के लिए नमाजियों ने किया हंगामा, एएसआई कर्मियों से तकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल के पश्चिमी गेट पर प्रवेश के लिए नमाजियों ने किया हंगामा, एएसआई कर्मियों से तकरार
Sat, 17 Aug 2019 10:01 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:01 AM IST
सार
कुछ नमाजियों के पास पहचान पत्र नहीं था, इसीलिए एएसआई कर्मियों ने रोका
शुक्रवार को ताजमहल स्थित मस्जिद में पढ़ी जाती है जुमा की नमाज
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजमहल के पश्चिमी गेट पर शुक्रवार को नमाज के लिए प्रवेश नहीं करने देने पर कुछ नमाजियों ने हंगामा कर दिया। पहचान पत्र न होने और रजिस्टर में एंट्री में देरी को लेकर नमाजियों की एएसआई कर्मचारियों से तकरार भी हुई।
मामला शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे का है, जब ताजमहल के पश्चिमी गेट पर जुमे की नमाज अदा करने के लिए लोग पहुंचे। इनमें से कुछ के पास पहचान पत्र नहीं था। एएसआई कर्मी ने उन्हें पहचान पत्र लाने के बाद ही प्रवेश करने को कहा।
विज्ञापन
इस पर उन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। कतार में लगे अन्य लोग, जिनके पास पहचान पत्र थे, उन्होंने भी इस पर आपत्ति जताई। मामला बढ़ता देख ताजमहल के एएसआई अधिकारियों ने नमाजियों के पहचान पत्र जमा करा लिए और उन्हें प्रवेश दे दिया।
अमन कमेटी के सैयद मुनव्वर अली ने बताया कि नमाज के दौरान पहचान पत्रों की एंट्री रजिस्टर में कर ली गई। नमाज से लौटकर आए लोगों को उनके पहचान पत्र वापस दे दिए गए। जो लोग नमाज के लिए ताज की शाही मस्जिद में आते हैं, वो अपने साथ पहचान पत्र लेकर जरूर आएं।
विज्ञापन
मामला शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे का है, जब ताजमहल के पश्चिमी गेट पर जुमे की नमाज अदा करने के लिए लोग पहुंचे। इनमें से कुछ के पास पहचान पत्र नहीं था। एएसआई कर्मी ने उन्हें पहचान पत्र लाने के बाद ही प्रवेश करने को कहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: निकाह के डेढ़ घंटे बाद ही पति बोला- तलाक...तलाक...तलाक, चौंकाने वाली है वजह