मुस्लिम समाज में पूर्व मंत्री का निकाह बना चर्चा का विषय, अब पंचायत ने दी ये चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में पूर्व मंत्री चौधरी बशीर का एक और निकाह मुस्लिम समाज में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मुद्दे पर सोमवार को ऑल इंडिया जमीतुल कुरैश की पंचायत में चौधरी बशीर के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
पंचायत ने चेतावनी दी कि पूर्व मंत्री की इस हरकत से समाज की छवि प्रभावित हो रही है। सुधार की चेतावनी दी है। अगर ऐसा नहीं किया तो समाज से पूर्व मंत्री का बहिष्कार किया जा सकता है।
पूर्व मंत्री चौधरी बशीर ने पिछले दिनों शहर के ही एक व्यवसायी की पत्नी से निकाह करने का दावा किया था। निकाहनामा भी सोशल मीडिया पर डाला था। महिला दिल्ली की रहने वाली है, उसका अपने पति से विवाद चल रहा है। इसके बाद महिला ने पूर्व मंत्री के खिलाफ दिल्ली और आगरा में पुलिस से शिकायत की है।
महिला ने कहा है कि उसने निकाह नहीं किया है, उसे बदनाम किया जा रहा है। महिला का आरोप यह भी है कि पूर्व मंत्री की व्यवसायी पति से साठगांठ है, लेकिन पूर्व मंत्री ने शरीयत की रोशनी में निकाह करने का दावा करते हुए इसे जायज करार दिया है। इसके बाद से कुरैशी बिरादरी में इसकी खासी चर्चा है।
सोशल मीडिया पर बशीर प्रकरण छाया हुआ है। इसी मुद्दे पर सोमवार को शोबिया कॉलेज के बेगम सितारा सिराज हॉल में जमीतुल कुरैश की पंचायत हुई। इसमें कुरैशी समाज के सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया। पंचायत में चौधरी बशीर की पहली पत्नी ने उत्पीड़न करने और तलाक की धमकी देने का आरोप लगाया है और न्याय की गुहार लगाई।
पंचायत में शादियों के नाम पर फिजूलखर्ची रोकने, बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रस्ताव भी पास किए गए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी ने बताया कि समाज ने चौधरी बशीर के कई निकाह और तलाक करने को गलत बताया है। कहा है कि वह अपनी सभी पत्नियों को बराबर का हक दें। किसी का उत्पीड़न नहीं करें। समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।
महिला के नाम जारी किया सिम
पूर्व विधायक के भाई की पत्नी का कहना है कि उनके सिम नंबर का गलत प्रयोग हो रहा है। उनका डुप्लीकेट सिम बिना अनुमति के जारी करा लिया है, जबकि वो दिल्ली में रहती हैं। उनके पास एक मैसेज आया था। इसमें सिम को दूसरे मोबाइल में इस्तेमाल करने के बारे में लिखा था।
इस पर वो कंपनी के स्टोर पर गईं। वहां पता चला कि आगरा में सिम जारी कराया गया है। इस पर उन्होंने ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई। आठ महीने बाद भी सिम बंद नहीं किया गया है। इससे नंबर का गलत प्रयोग हो रहा है।
महिला का कहना है कि चौधरी बशीर के खिलाफ तीन दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे वह आहत हैं। उन्होंने एसएसपी आगरा से भी शिकायत की है। यूपी डीजीपी को भी पत्र लिखा है।