{"_id":"5751de5b4f1c1b802f109cdb","slug":"muslim-demanding-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम लीग ने की मुस्लिमों को आरक्षण देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम लीग ने की मुस्लिमों को आरक्षण देने की मांग
अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 04 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिम यूथ लीग के शहर अध्यक्ष आमिर खान ने शहीद नगर स्थित बड़ी मस्जिद स्थल पर शुक्रवार को आयोजित बैठक में कहा कि सपा सरकार ने मुस्लिमों को आरक्षण देने का वायदा करके मुस्लिम वोट हथिया लिए, अब आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने चार साल तक मुस्लिमों को अंधेरे में रखा। अब मुस्लिम समाज किसी पार्टी की बातों में नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि मरकज साबरी के उर्स में शनिवार को चादरपोशी करके आरक्षण की दुआ मांगी जाएगी। इस मौके पर नवाब मासूम आलम, शाहिद अहमद, शानू कुरैशी, शदाअत अली, मंजर खान, खलीक अहमद आदि मौजूद रहे।
कब्रिस्तान की ओर नाले का रुख करने पर रोष
न्यू ख्वासपुरा, कमाल खां स्थित सुलहकुल कब्रिस्तान की ओर निर्माणाधीन नाले का रुख किए जाने का मुस्लिम समाज ने विरोध किया है। कब्रिस्तान कमेटी के सदर मोहम्मद सलीम अब्बासी का कहना है कि सूडा व डूडा योजना के तहत बनाए जा रहे नाले का गंदा पानी दरगाह रोशन शाह बाबा और कब्रिस्तान की ओर कर दिया गया है। इससे जलभराव हो गया है। प्रशासन रमजान से पहले इस समस्या का समाधान करे।
रमजान पर करें व्यवस्थाएं
बज्मे खुद्दाम अबुल उलाई की बैठक जीनखाना में हुई। इसमें रमजान का महीना शुरू होने से पहले पानी, बिजली और सफाई की व्यवस्था करने की मांग प्रशासन से की गई। जाहिद हुसैन, मुजफ्फर हुसैन, मुन्ना, शहजाद उद्दीन, हाजी इलियास, आसिफ हुसैन ने कहा कि जलापूर्ति और सफाई पर ध्यान दिया जाए।