{"_id":"64abe6cab12e6430ad0a71b9","slug":"muslim-community-protested-against-incident-of-desecration-of-quran-in-sweden-2023-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sweden Quran Burning: आगरा में प्रदर्शन, पुतला फूंका; पीएम मोदी से की स्वीडन से हर रिश्ता खत्म करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sweden Quran Burning: आगरा में प्रदर्शन, पुतला फूंका; पीएम मोदी से की स्वीडन से हर रिश्ता खत्म करने की मांग
Mon, 10 Jul 2023 04:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 10 Jul 2023 04:38 PM IST
सार
मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वीडन के राष्ट्रपति के खिलाफ नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर स्वीडन का पुतला फूंका।
विज्ञापन
Sweden Quran Burning
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में स्वीडन की राजधानी में बकरीद पर मस्जिद के बाहर सरकार की अनुमति से एक व्यक्ति ने पवित्र इस्लामिक ग्रंथ कुरान शरीफ को जलाया था, इसके विरोध में सोमवार को जिला मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश मुस्लिम महापंचायत के सरपंच नदीम नूर के नेतृत्व में पुतला फूंककर प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
ज्ञापन में नदीम नूर ने कहा कि स्वीडन सरकार के द्वारा धार्मिक कट्टरता एवं आतंकी विचारधारा रखने के चलते एक व्यक्ति को पवित्र ग्रंथ कुरान शरीफ को जलाने की अनुमति दी, जिससे दुनिया भर के करोड़ों मुसलमानों की भावनाएं आहत हुई हैं। पूरी दुनिया के शांत माहौल को ख़राब करने की कोशिश की गई है। इससे पूरी दुनिया के इस्लामिक मुल्कों में भारी आक्रोश है।
ये भी पढ़ें - महिला दरोगा का दर्द: साहब! अब बर्दाश्त नहीं होता...एसीपी के सामने फूट-फूटकर रोई, बताई थानेदार की शर्मनाक करतूत
ये भी पढ़ें - महिला दरोगा का दर्द: साहब! अब बर्दाश्त नहीं होता...एसीपी के सामने फूट-फूटकर रोई, बताई थानेदार की शर्मनाक करतूत
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वीडन की ओछी हरकत
स्वीडन की इस ओछी हरकत से हमारे मुल्क के तमाम अमन पसंद मुसलमानों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाने का काम किया गया है। ज्ञापन के माध्यम से हम अपने जज्बातों का इजहार करते हुए प्रधानमंत्री से तुरंत ही स्वीडन से सभी प्रकार के रिश्ते खत्म करने की मांग करते हैं।ये भी पढ़ें - नकली दवाओं का काला कारोबार: व्हाट्सएप पर ऑर्डर...पार्सल से करते तस्करी; आठ राज्य और दो देशों तक फैला सिंडिकेट
ये रहे मौजूद
अमजद कुरैशी, रहीस अल्वी, मोहसिन खान, फ़रमान कुरेशी, सादिक अल्वी, मोहम्मद शफीक , आसिफ़ नबाब, फुरकान वारसी, जाकिर अल्वी, शानू कुरैशी, नदीम ठेकेदार, रफीक रजा, इमरान अब्बास, मुकीत कुरैशी, यासीन सिद्दकी, आज़ाद अल्वी, सईद सद्दाम हुसैन, मुनीश अल्वी, अमिल सलमानी, इशाक अल्वी, राशिद वसीम, रिज़वान कुरेशी, मुईन कुरेशी, बाबू भाई, आदि लोग मौजूद रहें।ये भी पढ़ें - Agra Weather News: बारिश के बीच तेज चमक के साथ गिरी आकाशीय बिजली, एक किसान की मौत; तीन की हालत नाजुक