फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murderer Shikshamitra, who was brought on remand, got the rifle recovered

Agra News: रिमांड पर लाए गए हत्यारोपी शिक्षामित्र ने बरामद कराई राइफल

Wed, 26 Apr 2023 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Murderer Shikshamitra, who was brought on remand, got the rifle recovered
बेवर। गांव नगला केहरी में वर्ष 2013 में हुए एक हत्याकांड के आरोपी को पुलिस बुधवार को रिमांड पर लाई। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त राइफल को जनपद इटावा स्थित एक शस्त्र की दुकान से बरामद किया। इसके बाद आरोपी को वापस जेल भेजा गया।थाना क्षेत्र के गांव नगला केहरी निवासी किसान प्रताप सिंह की मेड़ के विवाद को लेकर वर्ष 2013 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उक्त हत्याकांड में शिक्षामित्र ब्रजेश के साथ ही आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। सात आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी थी। वहीं ब्रजेश 10 साल से वांछित चल रहा था। 15 अप्रैल को ब्रजेश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे जेल भेजा गया था। बुधवार को पुलिस ब्रजेश को रिमांड पर लेकर आई। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल जनपद इटावा के एक शस्त्र विक्रेता के यहां से बरामद किया गया। आरोपी द्वारा वारदात के बाद राइफल को जमा करा दिया था। आला ए कत्ल बरामद करने के बाद पुलिस ने ब्रजेश को वापस जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed