फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murdered his wife by slitting throat then husband spent three days with dead body

UP: पत्नी की गला काटकर हत्या, फिर लाश के साथ गुजारे तीन दिन...इसलिए किया कत्ल; तीन साल पहले की थी लव मैरिज

Tue, 01 Apr 2025 02:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 01 Apr 2025 02:14 PM IST
सार

प्रेम विवाह के  तीन साल बाद युवक ने पत्नी की बेरहमी से गला और हाथ की कलाई काटकर हत्या कर दी। इसके बाद वो तीन दिन से लाश के साथ ही रह रहा था। विवाहिता के घरवालों को शक हुआ। वे अचानक घर पहुंचे, तब इस हत्याकांड की जानकारी हो सकी। 
 

विज्ञापन
murdered his wife by slitting throat then husband spent three days with dead body
पार्वती का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नाई की मंडी के सुंदरपाड़ा में ई-रिक्शा चालक पति ने पत्नी पार्वती उर्फ शिवानी (21) की गला रेतकर और हाथों की नसें काटकर हत्या कर दी। वह 3 दिन से पत्नी के शव के साथ ही कमरे में रह रहा था। मकान दो मंजिल का है। नीचे की मंजिल पर हत्यारोपी के परिजन रहते हैं। दूसरी मंजिल पर हत्यारोपी का कमरा था। घरवालों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। सोमवार की रात को मृतका की बहन घर पहुंची तब घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजन फरार हैं।

विज्ञापन
ये भी पढ़ें -  दुस्साहस: आगरा में सराफ के घर पथराव, फायरिंग से फैली दहशत; पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी
विज्ञापन




 

मृतका की बहन गीता ने पुलिस को बताया कि वह लोग मूल रूप से भोपाल के गौहरगंज, रायसेन के निवासी हैं। उसकी शादी आगरा में हो गई थी। पिता की मौत के बाद बहन पार्वती और मां मीना भी आगरा आ गए थे। करीब 5 साल भोगीपुरा रहे। तीन साल पूर्व मां की मौत के बाद पार्वती राजनगर, लोहामंडी में उनके साथ रहने आ गई थी। करीब ढाई साल पहले पार्वती की नाई की मंडी, सुंदरपाड़ा निवासी शक्ति कुमार से पहचान हुई। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। ई-रिक्शा चालक शक्ति नशे का आदी था।

ये भी पढ़ें -  UP: नवरात्र में खुले शराब के ठेके, तो सड़क पर उतरी महिलाएं...इस कदर किया बवाल; बुलानी पड़ गई पुलिस


 

शादी के बाद से ही वह पार्वती को परेशान करने लगा था। पति व ससुराल के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करते थे। शक्ति मारपीट करके रुपये लाने के लिए कहता था। उत्पीड़न से तंग आकर 15 दिन पहले पार्वती छोटे भाई लखन के पास रायसेन चली गई थी। शक्ति 26 मार्च को रायसेन गया और माफी मांगकर उसे अपने साथ आगरा ले आया था। इसके बाद पार्वती पदयात्रा पर करौली चली गई थी।

9 मार्च को लौटी थी। आने के बाद ही पार्वती ने उसे फोन करके एक हजार रुपये मांगे थे। कहा था कि शक्ति परेशान कर रहा है। इस पर गीता ने ऑनलाइन पैसे भेजे थे। लेकिन इसके बाद से लगातार ही पार्वती का फोन बंद जा रहा था। गीता ने परिचितों से बहन के बारे में पता किया, लेकिन किसी को जानकारी नहीं थी। इस पर गीता सोमवार की रात 8 बजे सुंदरपाड़ा में पार्वती के ससुराल पहुंचीं। यहां पहली मंजिल पर शक्ति के अन्य घरवाले रहते हैं, दूसरी मंजिल पर शक्ति का कमरा था। वह कमरे के बाहर पहुंची तो दुर्गंध फैली हुई थी। दरवाजा खोला तो बहन मृतावस्था में बिस्तर पर पड़ी मिली।

ये भी पढ़ें -  UP: जयपुर हाईवे पर हादसा, भूसा ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकराई इलेक्ट्रिक बस; एक की मौत...कई घायल
 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पार्वती का गला धारदार हथियार से रेता गया था। हाथों की नसें भी कटी हुई थीं। शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। पीएम रिपोर्ट से स्थिति साफ होगी। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पकड़ लिया गया है। परिजन फरार हैं।

बहन के कातिल से भिड़ गई, पकड़वाया
बहन की हत्या के बाद गीता का बुरा हाल हो गया। वह थाना नाई की मंडी जा रही थी। तभी शक्ति उसे दिखाई दे गया। उसने पीछा करके शक्ति को पकड़ लिया। शक्ति ने भागने की कोशिश की मगर गीता उसे दबोचे रही। दोनों में जमकर गुत्थमगुत्था हुई। लेकिन गीता ने उसे नहीं छोड़ा। आसपास भीड़ जुट गई और लोगों ने शक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना के बाद फरार हो गए परिजन
गीता का कहना है कि 3 दिन तक पार्वती कमरे से नहीं निकली लेकिन घरवालों को उसकी मौत की भनक नहीं लगी, ऐसा नहीं हो सकता। घटना के बाद से शक्ति की मां विद्या देवी, बहन सुषमा, पिता भगवती, भाई शिवा फरार हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed