फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder or suicide of sub inspector: daroga missing for 8 days dead body found in Yamuna absent for long time

दरोगा की हत्या या आत्महत्या: आठ दिन से थे लापता, युमना में इस हाल में मिली लाश; लंबे समय से चल रहे थे गैरहाजिर

Sun, 09 Mar 2025 08:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Mar 2025 08:54 AM IST
सार

आगरा में तैनात दरोगा की लाश यमुना में मिली। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आगरा डीसीपी लाइन सोनम कुमार ने बताया कि दरोगा जितेंद्र कुमार काफी समय से गैरहाजिर चल रहे थे।
 

विज्ञापन
Murder or suicide of sub inspector: daroga missing for 8 days dead body found in Yamuna absent for long time
दरोगा की हत्या या आत्महत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आठ दिन से लापता दरोगा का शव शनिवार को यमुना में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर परिजनों को सूचना दी। उरई कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी जितेंद्र कुमार दरोगा हैं और आगरा पुलिस लाइन में तैनात थे। 28 फरवरी को वह बिना छुट्टी घर आ गए थे। कुछ देर बाद ही वह दोस्तों से मिलने जाने की बात कहकर निकल गए। देर रात तक जब घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कुछ पता न चलने पर कोतवाली पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन




 

शनिवार को उसका शव कालपी कोतवाली क्षेत्र के रायड़ दिवारा गांव के पास निकली यमुना नदी में दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। उरई से पहुंचे परिजनों ने उनकी शिनाख्त की। एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए आगरा डीसीपी लाइन सोनम कुमार ने बताया कि दरोगा जितेंद्र कुमार काफी समय से गैरहाजिर चल रहे थे। उनके बारे में अन्य कोई जानकारी नहीं मिली है।


 
विज्ञापन

हत्या आत्महत्या में उलझी पुलिस, तनाव में था दरोगा
परिजनों ने बताया कि 28 फरवरी की शाम जितेंद्र कुमार घर आ गए थे। जब पिता ने उससे पूछा कि छुट्टी लेकर आए हो तो उसने बताया कि छुट्टी नहीं मिली है। वह घर चला आया है। थोड़ी देर बाद वह घर से निकलने लगा तो उन्होंने पूछा तो उसने बताया कि वह घूमने जा रहा है, कुछ देर बाद लौट आएगा। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। फोन करने पर एक बार बात हुई तो बताया कि वह आ रहा है। लेकिन इसके बाद से उसका फोन नहीं लग रहा था। परिजनों ने बताया कि जब वह घर आया था तो तनाव में दिख रहा था। पुलिस उसकी हत्या और आत्महत्या की जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed