फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder or accident: How did the woman die dead body was found in the bushes Daughter made this allegation

हत्या या हादसा: कैसे हुई महिला की मौत, झाड़ियों में मिली थी लाश; बेटी ने लगाया ये आरोप

Sat, 11 May 2024 11:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 May 2024 11:45 AM IST
सार

झाड़ियों में जिस महिला की लाश मिली, उसकी शिनाख्त हो गई है। थाने पहुंची बेटी ने बताया कि मां की हत्या कर लाश को फेंका गया है। बेटी के आरोप के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

 

विज्ञापन
Murder or accident: How did the woman die dead body was found in the bushes Daughter made this allegation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को झाड़ियों में महिला का शव मिला था। महिला की बेटी शुक्रवार को अपने पति के साथ कोतवाली अलीगंज पहुंची और पुलिस से जानकारी ली। इसके बाद फोटो देखकर शव की पहचान की। बेटी ने मां बसंती देवी की हत्या का आरोप लगाया है। बेटी के अनुसार मां कभी भी घर से बाहर अकेली नहीं जाती थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला फर्रूखाबाद थाना कायमगंज के गांव मझोला निवासी प्रमिला देवी पति हरीमोहन के साथ कोतवाली अलीगंज पहुंची। बताया कि बृहस्पतिवार को थाना कायमगंज में मां के लापता होने की सूचना दी थी। जिसके बाद थाने से कॉल आई और उन्हें फोटो दिखाया गया। फोटो देखकर शव की शिनाख्त मां बसंती देवी (58) निवासी शिवाजीनगर वार्ड नंबर दो कायमगंज के रूप में की। बताया कि हम तीन बहने हैं, सभी की शादी कर दी है। भाई की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उसने बताया कि मां कभी भी घर से बाहर अकेली नहीं जाती थी।
विज्ञापन


बेटी ने आरोप लगाया कि मां की हत्या करने के बाद शव को फेंका गया है। बता दें कि बृहस्पतिवार की शाम को गांव ससोता दोषपुर के पास खाई में महिला का शव मिला था। शव के ऊपर पत्ते डालकर छिपाया गया था। वहां किसान पानी लगाने के लिए पाइप खोल रहे थे तभी उनको महिला का शव दिखा था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed