{"_id":"5d81bed98ebc3e014b5f9c92","slug":"murder-of-tata-magic-driver-crime-news-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगराः चालक की सिर कुचलकर हत्या, गायब मिली टाटा मैजिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः चालक की सिर कुचलकर हत्या, गायब मिली टाटा मैजिक
Wed, 18 Sep 2019 10:52 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 18 Sep 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
murder demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवधपुरी स्थित गांव कलवारी में मंगलवार को टाटा मैजिक चालक बंटू (40) का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। उसकी सिर कुचलकर हत्या की गई थी। परिजनों ने लूट के इरादे से हत्या की आशंका जाहिर की है। हालांकि ,पुलिस जांच कर रही है।
तेहरा, सैंया निवासी बंटू पुत्र तेज सिंह आगरा-मथुरा रोड पर टाटा मैजिक चलाता था। वह भगवान टाकीज पर ही रहता था। परिजनों ने बताया कि उसके माता-पिता और बड़े भाई की पहले ही मौत हो गई थी। बंटू की शादी भी नहीं हुई थी।
मंगलवार सुबह कलवारी गांव में सड़क किनारे उसका शव मिला। उसके सिर पर प्रहार करके मारा गया था। पुलिस ने उसके पास से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। बंटू का टाटा मैजिक नहीं मिला है। आशंका है कि लूट के लिए हत्या की गई होगी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मोबाइल और रुपये बंटू के पास सुरक्षित मिले हैं। इससे आशंका है कि हत्या रंजिश में किसी जानकार ने की होगी। जांच की जा रही है। कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। पुलिस टाटा मैजिक के बारे में पड़ताल कर रही है।