फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder of silver merchants in Agra killer beheaded by slitting their throats

चांदी व्यापारी की हत्या: भाजपा कार्यकर्ता ने मारी गोली, फिर गला काट सिर धड़ से अलग किया, पुलिस के भी उड़े होश

Fri, 05 Aug 2022 08:56 AM IST
प्रशांत कुमार माई सिटी रिपोर्टर, आगरा।
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा। Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 05 Aug 2022 08:56 AM IST
सार

व्यापारी के भाई प्रवीन वर्मा ने बताया कि घर के बाहरी हिस्से में ही उनकी दुकान है। नवीन बृहस्पतिवार दोपहर घर से निकले थे। रात आठ बजे पत्नी प्रीति ने नवीन को फोन किया। नवीन ने बताया कि वह टिंकू के साथ है। दस से पंद्रह मिनट में घर आ रहे हैं। एक घंटे बाद भी वह घर नहीं आए तो बच्चों ने दोबारा फोन किया। नवीन और टिंकू दोनों का फोन स्विच ऑफ हो गया।

विज्ञापन
Murder of silver merchants in Agra killer beheaded by slitting their throats
चांदी व्यापारी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदरा में शुक्रवार तड़के चांदी व्यापारी की भाजपा कार्यकर्ता ने हत्या कर दी। गाड़ी में गोली मारने के बाद गांव अरसेना के जंगल में गला काटकर सिर धड़ से अलग कर दिया। उसे पॉलिथीन में रखकर कार में डाल दिया। इसी दौरान गश्त करती पुलिस ने कार को खड़ा देख चेक किया तो पिछली सीट पर सिर पड़ा देख होश उड गए। आरोपी भाजपा नेता और उसके भतीजे को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन


सिकंदरा पुलिस शुक्रवार की तड़के साढ़े तीन बजे अरसेना गांव में गश्त कर रही थी। गांव से लगे जंगल में कार और दो युवकों को खड़ा देखा तो रुक गई। कार के बाहर खड़े युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने उनको पकड़ लिया। कार की तलाशी ली तो उसमें पिछली सीट पर एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर रखा देख हाेश उड़ गए।

विज्ञापन

शव नीचे उतारा और चाकू से गला काट दिया
सीओ हरी पर्वत एएसपी सत्यनारायण ने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना नाम टिंकू भार्गव बताया। वह बेलनगंज का रहने वाला। उसके साथ भतीजा भी था।  हत्या लोहामंडी के  तरकारी वाली गली निवासी नवीन वर्मा की हुई। वह चांदी व्यापारी थे। टिंकू की नवीन से दोस्ती थी। उसके घर पर भी आना जाना था। बृहस्पतिवार रात को उसने नवीन को बहाने से अपने पास बुलाया। उसे गाड़ी में लेकर गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि गाड़ी में कनपटी पर गोली मारकर नवीन की हत्या कर दी। इसके बाद गांव अरसेना लेकर आए थे। शव को  ठिकाना लगाना चाहते थे। उसके साथ भतीजा भी था, कार रोकने के बाद शव नीचे उतारा और चाकू से गला काट दिया।

कार में सिर को पॉलिथीन में लपेट कर रख लिया
मृतक के कपड़े भी उतार दिए थे, जिससे पहचान न हो सके। कार में सिर को पॉलिथीन में लपेट कर रख लिया था। जिसे ले जाने ही वाले थे, इससे पहले पुलिस पहुंच गई। दोनों आरोपी पकड़ लिए गए हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस की सतर्कता पर इनाम की घोषणा की है। आरोपी टिंकू खुद को पहले भाजपा का नेता बता रहा था, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। वह कार्यकर्ता ही है।


 
विज्ञापन

हत्या के पीछे की यह है वजह

सीओ हरी पर्वत के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ में पता चला कि नवीन की शादी को कई साल हो चुके हैं। उसके दो बच्चे भी हैं। टिंकू का नवीन के घर में आना जाना था। नवीन की पत्नी से भी उसकी बातचीत हुआ करती थी। वह उसकी पत्नी से दोस्ती करना चाहता था। इसके लिए उसने नवीन को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। अपने भतीजे अनिल भार्गव को तैयार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed