फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder of silver merchant wife: Miscreants looted after murder such evidence found on spot suspicion on close

चांदी कारोबारी की पत्नी का कत्ल: बदमाशों ने लूटपाट से पहले की हत्या....मौके पर मिले ऐसे सबूत; करीबी पर शक

Mon, 27 May 2024 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 May 2024 09:54 AM IST
सार

कमला नगर में चांदी कारोबारी की पत्नी का कत्ल करने के बाद लूटपाट की गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने रसोईघर और अन्य स्थानों से साक्ष्य एकत्र किए हैं। इसके बाद पुलिस को इस पूरी वारदात में किसी करीबी पर शक गहरा रहा है। 
 

विज्ञापन
Murder of silver merchant wife: Miscreants looted after murder such evidence found on spot suspicion on close
चांदी कारोबारी की पत्नी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कमला नगर में चांदी कारोबारी की पत्नी मंजू गुप्ता की हत्या और लूटपाट में करीबी के हाथ होने का अंदेशा जताया जा रहा है। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने रसोईघर और अन्य स्थानों से साक्ष्य संकलित किए हैं। गला दबाकर हत्या करने के बाद लूटपाट की गई है। फ्लैट में परिजन और करीबी लोगों का ही आनाजाना था।
विज्ञापन


कारोबारी अपनी पत्नी और नातिन के साथ किराये पर रहते थे। कारोबारी की दो बेटियों में एक लखनऊ तो दूसरी दयालबाग में रहती हैं, जोकि बैंक अधिकारी हैं। मूक बधिर नातिन इस बेटी की है। कारोबारी ने एक बेटा गोद भी लिया हुआ है। वह भी अपने परिवार के साथ अलग रहता है।
विज्ञापन



 

फ्लैट की दूसरी चाबी कारोबारी की पत्नी के पास रहती थी। बदमाश हत्या व लूट के बाद फ्लैट का बाहर से लॉक लगाकर गए हैं। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों ने भी किसी को आते जाते नहीं देखा। दोपहर में भीषण गर्मी के कारण अपार्टमेंट में रहने वाले परिवार भी अपने फ्लैटों में ही थे। इस कारण किसी की नजर नहीं गई। वहीं रविवार होने के कारण डांस एकेडमी भी बंद थी। अपार्टमेंट में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए हैं। यह जानकारी भी यहां आने जाने वाले व्यक्ति को ही हो सकती है।


 

पुलिस का मानना है कि बदमाशों को कारोबारी के आने-जाने के समय के साथ ही अपार्टमेंट के लोगों के बारे भी जानकारी रही होगी। रविवार को एकेडमी बंद रहती है। यह भी पता होगा। उन्होंने घटना को किस वक्त अंजाम दिया, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद पता चल सकेगा। घटना को जिस तरह से अंजाम दिया गया है उससे प्रतीत होता है कि किसी करीबी के फ्लैट पर आने पर ही गृहस्वामिनी ने दरवाजा खोला होगा। इसके बाद ही घटना को अंजाम दिया गया है।

 
विज्ञापन

रास्तों के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
कमला नगर में हुई लूट व हत्या के बाद पुलिस बदमाशों के सुराग के लिए कॉलोनी के आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। घटनास्थल पर खोजी कुत्ते को लाया गया। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। खोजी श्वान भी कालोनी में इधर उधर ही घूमता रहा। बदमाशों के रास्ते का सुराग नहीं दे सका। देर रात को पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed