फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder of silver businessman's wife neighbor turned out to be robber arrested in police encounter

Agra: चांदी कारोबारी की पत्नी की हत्या के बाद लूटपाट करने वाला निकला पड़ोसी, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 28 May 2024 08:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 May 2024 08:46 AM IST
सार

कमला नगर में चांदी कारोबारी की पत्नी की हत्या करने के बाद लूटपाट करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि पड़ोसी ही निकला, जिसने कर्ज के चलते दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। 
 

विज्ञापन
murder of silver businessman's wife neighbor turned out to be robber arrested in police encounter
चांदी कारोबारी की पत्नी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में चांदी कारोबारी की पत्नी मंजू की हत्या और लूटकांड को अंजाम देने वाला कैलाश अग्रवाल अपने तीन साथियों के साथ मनोहरपुर में छिपा था। वारदात के बाद वह घर नहीं गया था। उसकी पत्नी से पूछताछ के बाद पुलिस का शक गहराया और सीसीटीवी फुटेज से पुलिस का शक यकीन में बदल गया।
विज्ञापन


न्यू आदर्श नगर के सुनील सदन अपार्टमेंट के जिस फ्लैट में चांदी कारोबारी की पत्नी की हत्या की गई। आरोपी कैलाश अग्रवाल उसी फ्लैट के सामने कई साल किराये पर रहा। कारोबारी की पत्नी से घुला मिला था। वारदात से कुछ माह पहले ही वह किराये पर पड़ोस में दूसरी जगह रहने लगा था। 
विज्ञापन


 

कैलाश पर कर्ज था। उसे पता था कि चांदी कारोबारी के घर में नकदी, सोना और जेवर रखे रहते हैं। रात 9 बजे प्रेम प्रकाश कारखाने से लौटते हैं। उसने दिन में वारदात को कटरा वजीर खां निवासी मोहन शर्मा और मथुरा निवासी सोनू के साथ अंजाम दिया। पूछताछ में चांदी कारोबारी ने कैलाश के बारे में बताया।

 

पुलिस ने न्यू आदर्श नगर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जिनमें कैलाश तीनों साथियों के साथ दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने कैलाश की पत्नी से पूछताछ की। उसने कबूल किया कि रविवार दोपहर बाद वह घर आए थे। बहुत घबराए थे। उसके बाद घर नहीं लौटे। पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से तीनों बदमाशों को कमला नगर के पीछे जंगल में मनोहरपुर से पकड़ लिया।

 
विज्ञापन

पुलिस से मुठभेड़ में कैलाश और मोहन के पैर मे गोली लगी है। सोनू फरार हो गया। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि कर्ज उतारने के लिए कैलाश ने अपने साथियों से मिलकर हत्या और लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों से लूटा हुआ कुछ माल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed