फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder of RO plant operator Controversy in drug addiction then stone pelting police engaged in search of attac

आरओ प्लांट संचालक की हत्या: नशेबाजी में विवाद और फिर पथराव, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 16 Jun 2023 12:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Jun 2023 12:23 PM IST
सार

गाली देने का विरोध करने पर आरओ प्लांट संचालक हमला बोला गया। इस दौरान दोनों ओर से विवाद और फिर पथराव हुआ। इस झगड़े में आरओ प्लांट संचालक की हत्या कर दी गई। 
 

विज्ञापन
Murder of RO plant operator Controversy in drug addiction then stone pelting police engaged in search of attac
पड़ोसियों के बीच हुआ पथराव, सिर में ईंट लगने से एक युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज के एमपी पुरा गुम्मट में बुधवार रात पड़ोसी परिवार ने गालियां देने का विरोध करने पर पथराव कर दिया। ऐतराज करने पर आरओ प्लांट संचालक राजन सिंह (51) के सिर पर ईंट मारकर उनकी हत्या कर दी। पत्नी और बेटे बचाने आए तो उन्हें भी पथराव कर घायल कर दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की। बस्ती के लोगों के आने पर हमलावर भाग गए। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी घरों से फरार हैं।

विज्ञापन

यहां की है घटना 

एमपी पुरा गुम्मट निवासी राजन सिंह घर में ही आरओ प्लांट चलाते थे। छोटे भाई मनोज सिंह ने बताया कि बड़े भाई राजन बुधवार रात को 10:30 बजे घर के बाहर बैठे थे। उनका बेटा प्रांशु छत पर टहल रहा था। घर के सामने पड़ोसी परिवार के राजा उर्फ नहने, प्रह्लाद सिंह, ज्ञानी सिंह और श्याम सिंह शराब पी रहे थे। आरोप है कि उन्होंने प्रांशु को गालियां दीं, जिसका प्रांशु ने विरोध किया। इस पर वो पथराव करने लगे।

विज्ञापन

सिर में मार दी ईंट 

राजन सिंह ने ऐतराज किया तो आरोपियों ने एक ईंट फेंककर राजन के सिर में मार दी। वो लहूलुहान होकर गिर पड़े। घर पर भी हमला बोल दिया। राजन की पत्नी सविता और प्रांशु बचाने आए। उन्हें भी ईंट-पत्थर से घायल किया। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ भी की। शोर सुनकर बस्ती के लोग आए तो आरोपी भाग गए। परिजन राजन सिंह को जिला अस्पताल ले गए, वहां से एसएन मेडिकल काॅलेज इमरजेंसी ले गए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP Weather: आगरा में 20 से दिखेगा Biparjoy का असर, भारी बारिश के आसार


पुलिस बोली, पहले यह बताओ ईंट किसने मारी

मनोज सिंह का आरोप है कि उन्होंने रात में ही पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने कार्रवाई में देरी की, जिससे आरोपी भाग गए। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे थाना ताजगंज में तहरीर दी। मगर, पुलिस का कहना था कि तहरीर में परिवर्तन करो। यह लिखकर लाओ की किसने पहले ईंट मारी थी। इसके बाद केस दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - 

नौ के खिलाफ दर्ज हुआ केस

डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मृतक के भाई देव कुमार की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। इसमें 9 लोग नामजद हैं। आरोपी घर से भाग गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed